फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Three months, seven murders... police still empty-handed in three of the cases.

तीन महीने, सात कत्ल... तीन हत्याकांडों में अब तक पुलिस खाली हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। क्षेत्र में पिछले तीन महीने में सात हत्याएं हो चुकी हैं। इनमें से चार कत्ल रंजिश में हुए हैं। वहीं, तीन मामलों में अभी तक न हत्या के कारणों का पता चल पाया है और न ही हत्यारों का। एक महिला की तो अभी तक पहचान भी नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस का दावा है कि मामलों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

आपसी रंजिश में डीघल, दुजाना और सुबाना गांव में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। बाद में पुलिस ने दुजाना हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपित इंद्रपाल और संजय बिरधाना का एनकाउंटर भी किया था। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले कामिल और इरशाद का शव भी झज्जर में बरामद हुआ है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


इन हत्याओं से सहम गया जिला

8 अप्रैल 2026 : डीघल गांव में फाइनेंसर साहिल उर्फ सोनू अपने दोस्तों के साथ ताश खेल रहा था। तभी एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में आए बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। साहिल पर करीब 20 राउंड गोलियां चलाई गईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 मई 2026 : रात करीब 11 बजे सुबाना निवासी हितेश अपने घर के बाहर खड़ी एक सफेद कार में बैठा ही था कि अचानक एक दूसरी कार में सवार होकर हमलावर आए। हमलावरों ने हितेश की गाड़ी को आगे से घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। बदमाशों ने करीब 30 से 39 राउंड फायरिंग की जिससे हितेश की मौके पर ही मौत हो गई।


31 मई 2026 : दुजाना निवासी 65 वर्षीय सेवानिवृत्त बिजली कर्मी विजय सैनी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय वह खेत में काम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी थी।


2 जून 2026 : डीघल निवासी जितेंद्र को घर में घुसकर कर आठ गोलियां मारी गई थी। गांव के ही एक युवक ने यह वारदात की थी। यह वारदात डीघल निवासी साहिल की हत्या का बदला लेने के लिए की गई थी। फिलहाल हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही हैं।



3 जुलाई 2026 : ड्रेन नंबर 8 पर गांव सिलाना के पास तीन जुलाई की देर शाम एक युवती की लाश मिली थी। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा के उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस मामले में पुलिस ने हत्या की आशंका जताई थी।


6 जुलाई 2026 : झज्जर-गुरुग्राम रोड पर सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के पास मुजफ्फरनगर के जौला गांव निवासी कारोबारी कामिल और उसके पास काम करने वाले इरशाद के शव सड़क किनारे पड़े मिले थे। उनकी गोली मारकर उनकी हत्या की गई थी। अभी तक हत्या का कारण या हत्यारों का सुराग पुलिस को नहीं लगा है।




दुजाना थाना एसएचओ पर गिरी थी गाज
डीघल और दुजाना में एक के बाद एक हत्या की वारदात होने के बाद दुजाना थाना प्रभारी धर्मेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया था।


वर्जन
पुलिस अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। जो आरोपियों फरार चल रहे हैं उनको पकड़ने की कोशिश की जा रही है। बहुत ही जल्द अपराधियों का पता लगाकर उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
डॉ. राजश्री सिंह, पुलिस कमिश्नर, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed