फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Three accused, including a minor, arrested from Mumbai in the Jitendra murder case; remanded to four-day custody

जितेंद्र हत्याकांड में नाबालिग सहित तीन आरोपी मुंबई से पकड़े, चार दिन की रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Three accused, including a minor, arrested from Mumbai in the Jitendra murder case; remanded to four-day custody
15jjrp13- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : पुलिस - फोटो : Archive
झज्जर। डीघल के दिव्यांग जितेंद्र की घर में घुसकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को मुंबई के कुर्ला इलाके से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर रह रहे थे। पुलिस ने तीनों को 10 जून को गिरफ्तार कर लिया था। 13 जून को झज्जर अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। फिलहाल मुख्य आरोपी अमन अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री ने बताया कि हत्याकांड के बाद पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गईं थीं। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग सहित दीपांशु उर्फ डाबोदिया निवासी डाबोदा खुर्द, विशाल उर्फ हनुमानगढ़िया निवासी गांव कलाना जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) शामिल है। जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई भाग गए थे।
विज्ञापन


विशाल पर हरियाणा और राजस्थान में छह एफआईआर दर्ज
जांच में सामने आया है कि आरोपी विशाल उर्फ हनुमानगढ़िया के विरुद्ध हरियाणा एवं राजस्थान में हत्या, रंगदारी, अवैध हथियार रखने, संगठित अपराध से जुड़े छह एफआईआर दर्ज हैं। वहीं, दीपांशु उर्फ डाबोदिया और तीसरे नाबालिग आरोपी पर भी राजस्थान और हरियाणा में हत्या जैसे मामलों में एफआईआर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी विशाल व नाबालिग आरोपी राजस्थान के एक हत्या के मामले में वांछित चल रहे थे। राजस्थान पुलिस दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है।


यह था मामला
दो जून की रात लगभग 12 बजे कंट्रोल रूम को डीघल निवासी जितेंद्र को गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम को मौके पर पहुंचने पर जितेंद्र चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े मिले थे। मृतक के भाई सोमवीर ने शिकायत में बताया था कि रात 12 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी। बाहर निकलकर देखने पर उनके बड़े भाई जितेंद्र मृत पड़े मिले। वह घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। शिकायतकर्ता ने गांव के ही एक व्यक्ति एवं उसके साथियों पर संदेह व्यक्त किया था। इसी के आधार पर पर दुजाना थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी थी।

वायरल वीडियो बनी थी रंजिश का कारण
वायरल वीडियो रंजिश का कारण बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि डीघल निवासी साहिल उर्फ सोनू ने योगेश उर्फ योगी की मारपीट की वीडियो वायरल की थी। उसी का बदला लेने के लिए योगेश उर्फ योगी ने अपने साथी लीला के साथ मिलकर आठ अप्रैल को डीघल-गांगटान मार्ग पर झोपड़ी में ताश खेल रहे साहिल उर्फ सोनू की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इसमें साहिल उर्फ सोनू की मौके पर मौत हो गई थी। इसी बात की रंजिश मानते हुए साहिल उर्फ सोनू के चचेरे भाई अमन उर्फ बंटी ने साथियों के साथ मिलकर दो जून की रात को योगेश उर्फ योगी के दिव्यांग ताऊ जितेंद्र के घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।

15jjrp13- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : पुलिस

15jjrp13- पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : पुलिस- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed