{"_id":"6a202d9c766eafc79a0b7626","slug":"thieves-entered-the-house-of-justice-stole-a-motorcycle-accused-arrested-bastar-news-c-1-1-noi1494-4354722-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 दिन में मिला चोर: कोर्ट में आया था फरियादी, परिसर से उठा ले गया बाइक; CCTV से मिला सुराग तो पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 दिन में मिला चोर: कोर्ट में आया था फरियादी, परिसर से उठा ले गया बाइक; CCTV से मिला सुराग तो पकड़ा गया
Wed, 03 Jun 2026 07:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:35 PM IST
सार
जगदलपुर से एक अजीब मामला सामने आया है। जहां पर जिला न्यायालय एक फरियादी बाइक पर आया। लेकिन मोटरसाइकिल को किसी ने चोरी कर लिया। फरियादी जब वापस लौट कर आया तो उसने अपने मोटरसाइकिल चोरी होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला न्यायालय परिसर से एक फरियादी की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। फरियादी ने बोधघाट थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
विज्ञापन
बोधघाट थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने घटना की विस्तृत जानकारी दी। प्रार्थी निरंजन बिसोई ने 25 अप्रैल 2026 को थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 24 अप्रैल 2026 को वह न्यायालय परिसर के पार्किंग में अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके काम कर रहा था।
विज्ञापन
काम खत्म करने के बाद वह घर जाने के लिए पार्किंग में पहुंचा। वहां उसने देखा कि उसकी मोटरसाइकिल किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी करके ले जाई गई थी। यह देखकर वह हैरान रह गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने सीसीटीवी कैमरों से संदेही की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान
पुलिस टीम ने न्यायालय परिसर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर एक संदेही की पहचान की गई। इस दौरान संदेही अशोक ठाकुर को हिरासत में लिया गया। अशोक ठाकुर 32 साल का है और ग्राम लामनी ठोठापारा का निवासी है। गहन पूछताछ करने पर आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करने की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने आरोपी अशोक ठाकुर के पास से चोरी की मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। इसके बाद उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। यह घटना न्यायालय जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर चोरी होने से सुरक्षा पर सवाल उठाती है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का खुलासा हुआ और वाहन बरामद हो सका।