फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Two died on the spot after a collision between a bus and a truck

Khargone Accident: बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, दो की मौके पर मौत…कई यात्री हुए घायल; मची चीख पुकार

Wed, 19 Jun 2024 11:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2024 11:40 AM IST
सार

MP: खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत बुधवार सुबह भीषण हादसा हो गया, जिसमें सवारी से भरी एक बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के सामने से परख्च्चे उड़ गए। तो वहीं बस दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे पलटी खा गई।

विज्ञापन
Two died on the spot after a collision between a bus and a truck
खरगोन में हुआ भीषण हादसा

विस्तार

खरगोन जिले के बालसमुंद नगर के सत्यम ढाबे के समीप अरिहंत नगर के पास बुधवार सुबह एक यात्री बस और सामने से आ रहे मालवाहक ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ऋषभ बस कंपनी की बस क्रमांक MP 09 FA 9998 खरगोन से इंदौर जाने के लिए निकली थी। इस दौरान कसरावद के आगे सामने से आ रहे ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालवाहक ट्रक से ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ है। वहीं बस में सवार यात्रियों के अनुसार बस सवारी से खचाखच भरी थी। इस दौरान बस में मौजूद तीन ड्राइवर भी बदले गए थे,  उनमें आपस में कुछ विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन


बस चला रहा ड्राइवर तेज रफ्तार से बस चल रहा था। इस दौरान सामने से सही दिशा में आ रहे ट्रक में ड्राइवर ने गलती करते हुए ओवरटेक के समय बस को ट्रक से टकरा दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर घायलों की चीख पुकार मच गई। तुरंत 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को पास ही के कसरावद के अस्पताल भेजा गया। तो वहीं गंभीर घायलों को जिला अस्पताल खरगोन भी रेफर किया गया, साथ ही कुछ परिजन अपने घायलों को इंदौर के निजी अस्पताल भी इलाज कराने ले गए।
विज्ञापन


इधर मिली जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में सवार पुरुष महिला एवं बच्चों सहित दो दर्जन से अधिक घायल हुए हैं। जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है तो वहीं घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे तहसीलदार, एडिशनल एसपी, एसडीओ और पुलिस प्रशासन ने स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए ट्रैफिक को क्लियर करवाया। वहीं हादसे के बाद खरगोन एडिशनल एसपी मनोहर सिंह झारिया ने बताया कि इस हादसे में करीब 27 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

खरगोन में हुआ भीषण हादसा

खरगोन में हुआ भीषण हादसा

 

खरगोन में हुआ भीषण हादसा

खरगोन में हुआ भीषण हादसा

 

खरगोन में हुआ भीषण हादसा

खरगोन में हुआ भीषण हादसा

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed