फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   The trader absconded after buying dollar gram, now the administration is preparing to confiscate the property

Khargone News: चना खरीदकर व्यापारी फरार, अब 200 किसानों को सवा चार करोड़ दिलाने प्रशासन कर रहा कुर्की की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 04:22 PM IST
सार

व्यापारी के सभी खाते सील कर दिए गए हैं। जिले के कई क्षेत्रों में उस व्यापारी की जमीन मिली हैं, जिन्हें जब्त किया गया है। उन जमीनों की कुर्की करेंगे और किसानों की भरपाई की जाएगी।

विज्ञापन
The trader absconded after buying dollar gram, now the administration is preparing to confiscate the property
अपनी रकम दिलाए जाने को लेकर किसान हुए लामबंद

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले की कृषि उपज मंडी सनावद से किसानों से करोड़ों रुपये के डॉलर चना की खरीदी के बाद फरार हुए व्यापारी से रकम वापस दिलाने को लेकर एक बार फिर से किसानों ने आंदोलन किया। कृषि उपज मंडी में बैठक के बाद किसानों ने आक्रोश रैली निकाली। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन कर किसानों ने अपनी राशि दिलाने की मांग की। जिला कलेक्टर के अनुसार पहले ही व्यापारी पर एफआईआर करवा दी गई है। उसकी संपत्ति भी जब्त की गई है। कुर्की की कार्यवाही जारी है। इससे मिली रकम से किसानों की भरपाई की जाएगी। 
विज्ञापन


खरगोन जिले के सनावद कृषि उपज मंडी में एक बार फिर से किसानों के साथ व्यापारी ने धोखाधड़ी की है। 200 से ज्यादा किसानों का लगभग 4.70 करोड़ रुपये का चना व्यापारी ने खरीदा और फरार हो गया। किसान पिछले डेढ़ माह से मंडी और थाने के चक्कर लगा रहे हैं। पिछले दिनों एसडीएम ओर विधायक से मिले आश्वासन के बाद भी उन्हें राशि नहीं मिलने से नाराज किसान गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। कृषि उपज मंडी में बैठक की। आक्रोश रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने प्रदर्शन कर राशि दिलाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि यहां के व्यापारी किसानों की उपज की राशि दिए बगैर भाग रहे हैं। किसान चेतन शिवनारायण, रामसिंह गजराजसिंह, हरिकरण बाबूलाल ने बताया कि 200 से ज्यादा किसानों से व्यापारी अनिल माली ने उपज खरीदी और फरार हो गया। किसान पंद्रह दिन से इंतजार कर रहे हैं। व्यापारी राशि लेकर फरार हो गया है। किसानों का कहना है कि हम लुट चुके हैं। यदि उपज की राशि नहीं मिली तो कर्ज कैसे चुकाएंगे। मंडी सचिव व्यापारी की राशि और अन्य संपत्ति कुर्क करवाएं। हालांकि, इस मामले में मंडी सचिव ने थाने में शिकायत की है। व्यापारी को गिरफ्तार कर संपत्ति कुर्की कर राशि दिलाने की कार्रवाई की मांग की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने ही व्यापारी पर दर्ज करवाई एफआईआर
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि इस मामले में जिला प्रशासन बहुत ही संवेदनशील है। हम लोगों ने प्रोएक्टिवली काम किया है। जैसे ही यह मामला संज्ञान में आया,  हमने तुरंत ही प्रभावित किसानों की सूची बनाई। करीब 200 किसान प्रभावित हुए हैं। उनके नुकसान का हिसाब लगाया है। हमने संज्ञान लेकर व्यापारी के विरुद्ध एफआईआर करवाई है। पुलिस ने व्यापारी को गिरफ्तार किया है और वह जेल में बंद है।  


व्यापारी की जमीनों की करवा रहे हैं कुर्की
शर्मा ने बताया कि व्यापारी के सभी खाते सील कर दिए गए थे। जिले के कई क्षेत्रों में उस व्यापारी की जमीन मिली हैं, जिन्हें जब्त किया गया है। इससे उन जमीनों की कुर्की की जा सकेगी और उससे मिलने वाली राशि से किसानों की भरपाई की जाएगी। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे किसानों को जल्द ही राशि दी जा सकेगी। उस व्यापारी के भाई को भी इसमें सह-आरोपी बनाया गया है। उसे भी जेल भिजवाया गया है। उसकी जमानत भी निरस्त करवाई गई है। इससे उन पर पूरी तरह से दबाव बना रहे हैं। शासन किसानों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही कुर्की की राशि से किसानों की एक-एक रुपये की भरपाई की जा सकेगी।

अपनी रकम दिलाए जाने को लेकर किसान हुए लामबंद

अपनी रकम दिलाए जाने को लेकर किसान हुए लामबंद

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed