फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The sweetness of Haryana has been divided in Bihar, NDA government will be formed again: Dr. Arvind Sharma

बिहार में बंट चुकी हरियाणा की मिठास, फिर बनेगी एनडीए की सरकार : डॉ. अरविंद शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा की तरह अब बिहार में भी एनडीए की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिठास अब बिहार में बंट चुकी है और वहां भी एनडीए की जीत तय है।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि डॉ. शर्मा शुक्रवार को झज्जर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने महर्षि दयानंद स्टेडियम से शुरू हुई रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि जैसे हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात में भाजपा के नेतृत्व में विकास की गूंज सुनाई दी, वैसे ही अब बिहार में भी भाजपा के कार्यों का असर दिखेगा।
विज्ञापन

राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कुछ भी कहने की आदत है लेकिन मोदी जी के मुकाबले कांग्रेस कहीं नहीं ठहरती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि देश के लिए मर-मिटने वाले नेताओं में मोदी अग्रणी हैं। उनके नेतृत्व में भारत विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने कहा कि धारा 370 व 35ए को हटाना सरदार पटेल का सपना था जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा किया। पटेल देश की एकता और अखंडता के प्रतीक हैं। हरियाणा में खाद की किल्लत को लेकर हो रही परेशानी के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। खाद के रैक लगने में थोड़ी देरी हो जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि खाद की किल्लत है। सभी किसानों की खाद की परेशानी को दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed