फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The seized drugs were destroyed

जब्त किए गए नशीले पदार्थों को किया गया नष्ट

Amar Ujala Bureau Updated Wed, 22 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
The seized drugs were destroyed
21jjrp01- नशीले पदार्थों को नष्ट करने को लेकर मौजूद अ​धिकारी। स्रोत : पुलिस
झज्जर। एनडीपीएस एक्ट अधिनियम के तहत पुलिस विभाग की ओर से जब्त किए गए नशीले पदार्थों को मंगलवार को एसडी बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी बालंद में नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से जब्त किए गए नशीले पदार्थों को कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया जाता है ताकि उसका दुरुपयोग न होने पाए। जिला पुलिस की ओर से 41 मामलों में जब्त अफीम को नष्ट करने की प्रक्रिया अमल में लाई गई। चरस, गांजा, हेरोइन, खसखस का भूसा, नशीली दवाएं और इंजेक्शन को नष्ट किया गया।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि पुलिस ने 41 अलग-अलग मामलों में जब्त 13 किलो 525 ग्राम चरस, 20 किलो 865 ग्राम गांजा, 245 ग्राम हेरोइन, एक किलो 480 ग्राम खसखस का भूसा, 48 नशीली इंजेक्शन, 21 नशीले टैबलेट व कैप्सूलों को नष्ट किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed