फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The President stated that efforts would be made to make the Labour Court in Jhajjar operational.

प्रधान बोले लेबर कोर्ट झज्जर में शुरू कराने का होगा प्रयास

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 13 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
The President stated that efforts would be made to make the Labour Court in Jhajjar operational.
12jjrp10- झज्जर। अधिवक्ता प्रीतम कौर
झज्जर। बार एसोसिएशन झज्जर के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। इस बार पहली बार छह पदों के लिए चुनाव कराया गया, जिसमें दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए। खास बात यह रही कि सभी निर्वाचित पदाधिकारी पहली बार अपने पदों पर चुने गए हैं। बार एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान अजय डागर का कहना है कि लेबर कोर्ट झज्जर में भी शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव में कुल 1256 अधिवक्ता मतदाताओं में से 1135 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिसमें आशिन कोड़ान को उप प्रधान, प्रीतम कौर को महिला उप प्रधान, ऋषि अहलावत को सचिव और मंजू सैनी को सह सचिव चुना गया। वहीं, अधिवक्ता सौरभ कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपनी प्राथमिकताएं भी बताईं। इनमें झज्जर में लेबर कोर्ट शुरू करवाना, बार परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, महिला अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा नए चैंबरों का निर्माण प्रमुख एजेंडे में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0


यह लगातार दूसरी बार प्रधान पद के लिए चुनाव रहा। इस बार उन्होंने साथियों की मदद से जीत दर्ज की है। पिछली बार वह दूसरे स्थान पर रहे थे। इससे पहले वह वर्ष 2011-12 में सचिव भी रह चुके है। बार एसोसिएशन की सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पार्किंग, चैंबर सहित अन्य समस्याओं को लेकर भी कार्य किया जाएगा।-अधिवक्ता अजय डागर, प्रधान, बार एसोसिएशन
0


एसोसिएशन झज्जर का पहली बार चुनाव लड़ा और एक वोट से जीत दर्ज की है। बार एसोसिएशन ने उनको जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वह अधिवक्ताओं साथियों के साथ सदैव खड़ा रहेंगे। अब नए अधिवक्ता साथियों के लिए चैंबर की व्यवस्था कराने के साथ बार एसोसिएशन की साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाएगा। महिलाओं के लिए अलग से रिटायरिंग रूम की व्यवस्था कराई जाएगी।-आशिन कोड़ान, उप प्रधान
0


महिला आरक्षित सीट आने पर पहली बार चुना लड़ा और सभी अधिवक्ताओं की सहायता से उन्होंने जीत दर्ज की। अब महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। निशुल्क मेडिकल सुविधा को लेकर भी काम किया जाएगा। -प्रीतम कौर, महिला उप प्रधान
0


बार झज्जर का तीसरी बार सचिव पद के लिए चुनाव लड़ा। इस बार उन्होंने जीत दर्ज की है। उनकी जीत में बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं को योगदान रहा है। अब बार एसोसिएशन की समस्याओं को लेकर काम किया जाएगा। सभी अधिवक्ता साथियों के साथ मिलकर काम करेंगे। ऋषि अहलावत, सचिव, बार एसोसिएशन
0


बार के चुनाव में जीत को लेकर उनको बहुत खुशी है। उनकी इस जीत में सभी अधिवक्ताओं का योगदान रहा है। यह उनका पहला चुनाव रहा। अब बार एसोसिएशन का विकास कराने को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा।-मंजू सैनी, सह सचिव

0


एसोसिएशन झज्जर में वह सभी अधिवक्ताओं की मदद से निर्विरोध विजयी हुए हैं। यह उनका पहला ही चुनाव रहा। अब बार कॉम्पलेक्स में सीसीटीवी लगाने का काम किया जाएगा। सुरक्षा व पार्किंग को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर बनवाएं जाएंगे। बिजली व पानी का समाधान किया जाएगा। -सौरभ, कोषाध्यक्ष

12jjrp10- झज्जर। अधिवक्ता प्रीतम कौर

12jjrp10- झज्जर। अधिवक्ता प्रीतम कौर

12jjrp10- झज्जर। अधिवक्ता प्रीतम कौर

12jjrp10- झज्जर। अधिवक्ता प्रीतम कौर

12jjrp10- झज्जर। अधिवक्ता प्रीतम कौर

12jjrp10- झज्जर। अधिवक्ता प्रीतम कौर

12jjrp10- झज्जर। अधिवक्ता प्रीतम कौर

12jjrp10- झज्जर। अधिवक्ता प्रीतम कौर

12jjrp10- झज्जर। अधिवक्ता प्रीतम कौर

12jjrp10- झज्जर। अधिवक्ता प्रीतम कौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed