फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The MP said only the name of the scheme is big, the amount is not big

सांसद बोले केवल योजना का नाम ही बड़ा, राशि बड़ी नहीं

Amar Ujala Bureau Updated Sat, 11 Jan 2025 06:24 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पीएम आदर्श ग्राम योजना का रिव्यू किया। इस पर अधिकारियों ने बताया कि पांच गांव की विकास योजना तैयार हो चुकी है। जब बजट पर चर्चा हुई तो सामने आया कि कुल 50 लाख रुपये का बजट है। इस पर सांसद ने कहा कि केवल योजना का नाम ही बड़ा है, राशि बड़ी नहीं है। इतनी राशि से क्या विकास होगा।
विज्ञापन

सांसद, विधायकों व अधिकारियों को जो एजेंडा जारी किया गया था, उसमें इंदिरा गांधी नेशनल पेंशन का विवरण दिया गया था। एजेंडे में इंदिरा की जगह इंद्रा लिखा हुआ था, जिसमें सांसद व विधायकों ने एतराज जताया और कहा कि यह क्लेरिकल गलती हो सकती है, लेकिन चेक किया जाना चाहिए। बैठक में समय पर एजेंडा नहीं मिलने पर भी विधायकों ने नाराजगी जताई। सांसद ने बताया कि उन्हें एजेंडा वीरवार को मिला है जबकि एक विधायक को तो बैठक वाले दिन दिया गया। बैठक से दो-तीन दिन पहले एजेंडा भेजा जाए ताकि उसे अच्छी तरह समझा जा सके।
विज्ञापन


शहीद के नाम पर द्वार बनाया जाए
सांसद ने 20 दिसंबर 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान शहीद प्रकाश सहरावत के गांव जगरतपुर में शहीद द्वार बनवाने की शहीद के परिवारजनों की मांग को अपनी सांसद निधि से पूरा कराने की घोषणा की तथा गांव के प्राइमरी स्कूल का नाम शहीद प्रकाश सहरावत के नाम पर किए जाने की मांग को उपायुक्त झज्जर से पूरा कराने को कहा। बैठक के बाद सांसद ने गुजरात के पोरबंदर में हेलीकॉप्टर क्रैश में बलिदान भारतीय कोस्ट गार्ड के वीर जवान मनोज यादव के मुंडाहेड़ा स्थित निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे मौजूद
बैठक में बेरी विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, झज्जर विधायक गीता भुक्कल, बादली विधायक कुलदीप वत्स, बहादुरगढ़ विधायक राजेश जून, डीसी प्रदीप दहिया, डीसीपी लोगेश कुमार पी, एडीसी सलोनी शर्मा, सीईओ जिला परिषद राजेश कुमार, सीटीएम परवेश कादयान, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ नसीब कुमार, एसडीएम बादली सतीश कुमार, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, कांग्रेस नेता वीरेंद्र दारोगा, सुभाष गुर्जर मौजूद रहे।

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

ताल स्कूल में वार्षिक समारोह के दौरान विद्यार्थियों को साइकिल बांटते मुख्यमंत्री के राजनीतिक सल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed