फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   The government is considering on the brand fund: Drabu

ब्रांड फंड पर विचार कर रही सरकार : द्राबू

Sat, 21 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 21 May 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
The government is considering on the brand fund: Drabu
डा. हसीब द्राबू - फोटो : File Photo
राज्य सरकार के प्री-बजट परामर्श में हितधारकों के सुझाव लेने के बाद वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू ने भरोसा दिलाया है कि बजट स्थानीय उद्योग और आर्थिक विकास के मुफीद होगा। डा. द्राबू ने कहा, सरकार कश्मीर जाने वाले वाहनों का टोल प्लाजा लखनपुर से लोअर मुंडा शिफ्ट करने पर विचार कर रही है। यह कदम उठाए जाने के बाद कश्मीर संभाग में उद्योग और व्यापार को रफ्तार देना मुमकिन होगा।
विज्ञापन


एक अन्य प्रस्तावित महत्वपूर्ण कदम का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा सरकार आईटी पार्क स्थापित करने और ब्रांड फंड बनाने पर विचार कर रही है। ब्रांड फंड के माध्यम से सरकार आईटी कंपनियों में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत निवेश कर सकेगी। उन्हाेंने कहा रियासत ने पिछले तीन दशक में विपरीत परिस्थितियों को झेला है, लेकिन अब सरकार उद्योग को बढ़ावा देना चाहती है।
विज्ञापन


इसके लिए उत्पादन प्रक्रिया को जम्मू कश्मीर में ही सुनिश्चित किया जाएगा। इससे पूर्व कश्मीर चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ने वित्त मंत्री को नई औद्योगिक नीति में बाहरी निवेशकों को भूमि अलाट करने के प्रावधान पर एतराज जताया। इसके अलावा केसीसीआई ने प्रस्तावित जीएसटी, बाढ़ पुनर्वास पैकेज और कामर्शियल टैक्सेस डिपार्टमेंट में सुधार के पहलुओं पर अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से कश्मीर होटल एंड रेस्टोरेंट ओनर्स फेडरेशन ने सितंबर 2014 की बाढ़ का हवाला देते हुए कहा होटल उद्योग को 100 करोड़ का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई की जानी चाहिए। उन्होंने अगले बजट में होटल उद्योग के लिए 12 फीसदी सर्विस टैक्स की छूट जारी रखने की मांग की।


डा. द्राबू ने होटल उद्योग से कहा कि वह अपनी सुविधाओं में बढ़ोतरी करें। आईटी उद्योग के प्रतिनिधियों से वित्त मंत्री ने कहा सरकार व्यापार में आईटी को बढ़ावा देना चाहती है। इस अवसर पर वित्त आयुक्त सचिव नवीन के चौधरी भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed