{"_id":"667ed96e4119d99cc40946ac","slug":"the-flooring-machine-coming-down-the-ghat-lost-balance-and-overturned-the-driver-jumped-to-save-his-life-and-got-caught-in-the-machine-resulting-in-a-painful-death-kargone-news-c-1-1-noi1224-1840726-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone: घाट उतर रही फ्लोरिंग मशीन असंतुलित होकर पलटी, जान बचाने कूदा ड्राइवर आया मशीन की चपेट में, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone: घाट उतर रही फ्लोरिंग मशीन असंतुलित होकर पलटी, जान बचाने कूदा ड्राइवर आया मशीन की चपेट में, मौत
Fri, 28 Jun 2024 09:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 09:30 PM IST
सार
चालक जितेंद्र वर्मा वाहन में अकेला था और घाट उतरते समय उसका वाहन असंतुलित हो गया। इसी बीच चालक जितेंद्र ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वह मशीन के पिछले हिस्से में दब गया।
विज्ञापन
फ्लोरिंग मशीन पलटने से हुई ड्राइवर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के बलकवाड़ा क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल, यहां के भैरव घाट पर एक फ्लोरिंग मशीन अचानक असंतुलित होकर पलटी खा गई और जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय ड्राइवर फ्लोरिंग वाहन में ही मौजूद था। जो कि गिरकर मशीन के नीचे दब गया और मशीन में दबने के चलते चालक जितेंद्र वर्मा की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि खंडवा के मांधाता थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम शिवकोठी निवासी चालक जितेन्द्र वर्मा वाहन में अकेला था और घाट उतरते समय उसका वाहन असंतुलित हो गया। इसी बीच चालक जितेंद्र ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश भी की। लेकिन वह मशीन के पिछले हिस्से में दब गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही बलकवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन के सहारे शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
वहीं, घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी नवीन योगी ने बताया कि हम यहां पर आए तो देखा कि यह गाड़ी यहां पलटी खाई हुई पड़ी है। इसके नीचे एक आदमी दबा हुआ पड़ा है और पास जाकर देखे तो उसका सिर्फ पीछे का हिस्सा दिख रहा था। बाकी पूरा हिस्सा दबा हुआ था। उसके बाद थोड़ी देर में ही पब्लिक यहां इकट्ठी हो गई। फिर जेसीबी बुलाकर गाड़ी को ऊपर करवा कर आदमी को निकाला। इतने में पुलिस आ गई और उसको पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, क्योंकि उसकी स्पॉट पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
