{"_id":"6afcbc991cdac8702e062e75","slug":"the-festival-of-gopashtami-was-celebrated-with-devotion-at-the-ancient-cowshed-gaushala-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-142503-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन गोशाला में श्रद्धा से मनाया गया गोपाष्टमी का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन गोशाला में श्रद्धा से मनाया गया गोपाष्टमी का त्योहार
विज्ञापन
17jjrp08- गोपाष्टमी पर गाय की पूजा करते श्रद्धालु। स्रोत : पाठक
झज्जर। ऐतिहासिक धर्मनगरी झज्जर की सभी गोशालाओं में मंगलवार को गोपाष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने गोमाता का पूजन कर आरती उतारी और परिक्रमा कर आशीर्वाद लिया।
महिला श्रद्धालुओं सरोज, पूनम, बिमला, रोशनी देवी और सुशीला ने गायों को वस्त्र व चुनरी अर्पित की। साथ ही गुड़ और हरा चारा खिलाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
सुशीला ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गोचारण शुरू किया था।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्राचीन श्रीकृष्ण गोशाला के प्रधान प्रमोद बंसल ने भी गायों की पूजा-अर्चना कर हरा चारा खिलाया। संजय गोयल, सुरेंद्र नांदल, सतनारायण गोयल और महेंद्र बंसल मौजूद रहे।