{"_id":"69b2db5449c941ed180db89a","slug":"the-employee-ran-away-with-the-motorcycle-of-the-person-who-gave-him-the-morsel-bastar-news-c-1-1-noi1494-4042789-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: जिसने दी नौकरी और रोटी...उसी मालिक की पल्सर लेकर फरार हुआ विक्की, ओडिशा से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: जिसने दी नौकरी और रोटी...उसी मालिक की पल्सर लेकर फरार हुआ विक्की, ओडिशा से गिरफ्तार
Thu, 12 Mar 2026 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 09:24 PM IST
सार
जगदलपुर के नानगुर में हार्वेस्टर चालक ने मालिक की पल्सर मोटरसाइकिल चोरी कर ली और फरार हो गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी जय शंकर उर्फ विक्की गुरु को ओडिशा के संबलपुर से गिरफ्तार कर बाइक बरामद की।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के नानगुर में एक कर्मचारी ने अपने मालिक की मोटरसाइकिल चुरा ली। मालिक ने उसे नौकरी दी थी। मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को ओडिशा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
नानगुर थाना प्रभारी गणेश यादव ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मांझीगुड़ा निवासी बाबुराम बघेल ने वर्ष 2025 नवंबर में हार्वेस्टर चलाने के लिए एक व्यक्ति को नौकरी पर रखा था। यह व्यक्ति ओडिशा निवासी जय शंकर उर्फ विक्की गुरु था। कुछ दिन हार्वेस्टर चलाने के बाद विक्की गुरु अपने मालिक के घर से पल्सर मोटरसाइकिल बिना बताए चोरी कर फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रार्थी बाबुराम बघेल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था और अपना मोबाइल भी बंद कर दिया था। पुलिस ने साइबर इकाई की मदद से आरोपी का ठिकाना संबलपुर, ओडिशा में होने की जानकारी प्राप्त की। इस सूचना पर एक दल बनाकर ओडिशा भेजा गया। पुलिस दल ने आरोपी को पकड़ने के साथ ही उसकी निशानदेही पर चोरी की गई पल्सर मोटरसाइकिल संबलपुर से जब्त की। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन