{"_id":"6af5b37361845543d2014371","slug":"the-children-visited-the-waterworks-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-142330-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने जल घर का किया भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने जल घर का किया भ्रमण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। छात्रों ने वीरवार को शहर के पुराना जल घर का दौरा कर पेयजल आपूर्ति की प्रक्रिया जानी। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के तहत जन जागरूकता गतिविधियां चला रहे जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन (डब्ल्यूएसएसओ) की ओर से विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित हुआ।
जिला सलाहकार श्याम अहलावत ने इंलेट चैनल से जल संग्रहण, रैपिड सैंड व स्लो सैंड फिल्टर की जानकारी दी। बीआरसी मीनू वत्स ने ब्लीचिंग पाउडर, हाइपोक्लोराइड व क्लोरीन गैस से पानी को कीटाणुमुक्त करने की प्रक्रिया बताई। बीआरसी प्रमिला व पूजा ने जल भंडारण और आबादी को जोन में बांटकर आपूर्ति सुनिश्चित करने की रणनीति समझाई। बीआरसी सुनील कुमार, विक्रम व दिनेश ने पंप सेट और क्लोरीनेटर जैसे तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। इस दौरान मॉडल संस्कृति स्कूल झज्जर के बच्चे व शिक्षक मौजूद रहा।