फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   The car fell into the ditch of Simrol Ghat, the driver's life was saved due to the opening of the airbag, peop

Indore: सिमरोल घाट की खाई मेें गिरी कार, एयरबैग खुलने से बची चालक की जान, लोगों ने खाई में जाकर युवक को निकाला

Fri, 28 Jul 2023 08:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 28 Jul 2023 08:56 PM IST
सार

हादसा शुुक्रवार दोपहर महू के सिमरोल के भैरव घाट पर हुआ। कार में बैठे युवक ने कार पर नियंत्रण खो दिया।युवक कार सहित खाई में जा गिरा। इसके बाद राहगीरों ने खाई में उतर कर कार में फंसे युवक की जान बचाई।

विज्ञापन
The car fell into the ditch of Simrol Ghat, the driver's life was saved due to the opening of the airbag, peop
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

सिमरोल के भैरव घाट में शुक्रवार को फिर एक हादसा हो गया। इंदौर से ओंकारेश्वर जा रही एक कार असंतुलित होकर खाई में गिर गई। कार में युवक अकेला था। हादसे के बाद कार के एयर बैग खुल गए, इसलिए युवक को ज्यादा चोटें नहीं आईं। खाई में गिरी कार में फंसे युवक को बचाने के लिए कुछ लोग खाई में उतरे और युवक को कार से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार दोपहर महू के सिमरोल के भैरव घाट में हुआ। कार में बैठे युवक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और युवक कार सहित खाई में जा गिरा। इसके बाद राहगीरों ने खाई में उतरकर कार में फंसे युवक की जान बचाई। युवक को खाई से ऊपर लाकर 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा। लोगों ने बताया कि खाई में गिरने के बाद कार के एयर बैग खुल गए। इसी वजह से युवक की जान बच गई। इस मार्ग को फोरलेन किया जा रहा है। निर्माण के दौरान अक्सर जाम लगता है और हाल ही में कई हादसे भी हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed