{"_id":"6ada7d18286d01a3bc0717f0","slug":"the-buzz-of-karwa-chauth-markets-come-alive-with-high-demand-for-lehengas-sarees-and-makeup-kits-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128414-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ की धूम.....बाजारों में बढ़ी रौनक, लहंगा-साड़ी और मेकअप किट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ की धूम.....बाजारों में बढ़ी रौनक, लहंगा-साड़ी और मेकअप किट की मांग
विज्ञापन
-फोटो 86 : बाजार में एक दुकान पर चूड़ियां खरीदती महिला। संवाद
बहादुरगढ़। करवाचौथ को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। पर्व के लिए महिलाएं साड़ियों, लहंगा-साड़ियों, गहनों और श्रृंगार के सामान की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में तीन से छह हजार रुपये कीमत वाली साड़ियों की मांग अधिक है। वहीं, मेकअप किट और लिक्विड मैट फिनिश लिपस्टिक भी महिलाओं की पसंद बनी हुई हैं। इस बार करवाचौथ 29 को मनाया जाएगा।
रेलवे रोड के साड़ी विक्रेता पुरुषोत्तम गोयल ने बताया कि करवाचौथ के चलते महिलाओं से जुड़े उत्पादों की बिक्री में तेजी आई है। कपड़ों, गहनों और कॉस्मेटिक सामान की मांग बढ़ी है। उन्होंने बताया कि जॉर्जेट और सिल्क की साड़ियों के साथ नए डिजाइन वाली साड़ियां भी पसंद की जा रही हैं।
दुकानदारों ने बताया कि सिल्वर, गोल्डन और गहरे लाल रंग के आभूषणों के साथ मैट फिनिश लिक्विड लिपस्टिक और मेकअप किट की बिक्री में भी तेजी आई है। त्योहार नजदीक आने के साथ बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
नाहरा-नाहरी रोड के साड़ी विक्रेता रूपम ने बताया कि करवाचौथ के बाद दिवाली और शादी का सीजन होने के कारण महिलाएं ऐसे परिधान खरीद रही हैं, जिन्हें त्योहारों के साथ पारिवारिक आयोजनों में भी पहना जा सके। लहंगा-साड़ी और भारी बुनाई व कढ़ाई वाली साड़ियों की मांग बनी हुई है।
रेलवे रोड स्थित कॉस्मेटिक स्टोर संचालक सत्यवान ने बताया कि करवाचौथ पर सुहाग और श्रृंगार के सामान की मांग बढ़ जाती है। इसे देखते हुए दुकानों पर मेहंदी, चूड़ियां, नेल पॉलिश, मस्कारा, आईलाइनर और अन्य मेकअप उत्पादों वाली विशेष किट उपलब्ध कराई जा रही हैं। महिलाएं हरे और लाल रंग की कांच व मेटल की चूड़ियों के साथ मैचिंग के कड़े भी खरीद रही हैं।
-फोटो 86 : बाजार में एक दुकान पर चूड़ियां खरीदती महिला। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -