{"_id":"540fe6dc3b2c652bfd784560919f0bf9","slug":"thandai","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे बनाएं ठंडाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसे बनाएं ठंडाई
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 06 Apr 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में अगर आप रोज सुबह ठंडाई पिएं तो आप लू और नकसीर से होने वाली परेशानियों को खुद से दूर रख सकते हैं।
विज्ञापन
आवश्यक सामग्री:
चीनी - 5 कप
पानी - 2.1/2 कप
बादाम - 1/2 कप से थोड़े ज्यादा
सौंफ - 1/2 कप
काली मिर्च - 2 छोटी चम्मच
खसखस - 1/2 कप
खरबूजे के बीज - 1/2 कप
छोटी इलाइची - 30-35 (छील कर बीज निकाल लें)
गुलाब जल - 2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें तो)
विधि:
ठंडाई बनाने के लिये सबसे पहले एक बर्तन में चीनी व पानी मिला कर उबाल लगा लीजिये और उसके बाद 5-6 मिनट पका कर ठंडा कर लीजिये। चाशनी तैयार है।
अब सौंफ, काली मिर्च, बादाम, खरबूजे के बीज, इलाइची के दाने और खसखस को साफ कीजिये और धोकर अलग-अलग कटोरियों में 1 घंटे के लिये पानी में भिगो कर रख दीजिये (रात भर के लिये भिगोएं)।
अब पानी निकाल कर बादाम को छील लीजिये और मिक्सी में ये छिले हुए बादाम, 2 टेबल स्पून चीनी का घोल और बाकी सारे मेवा-मसाले डाल कर बारीक पीस लीजिये।
अब इस मिश्रण को चीनी के घोल में मिला कर छान लीजिये और बचे हुए मोटे मिश्रण में घोल मिला कर फिर से बारीक होने तक पीस कर छान लीजिये।
ठंडाई तैयार है। अब इसे किसी एअर टाइट बोतल में भर कर फ्रिज में रख दीजिये और जब भी मन करे इसमें आवश्यक्तानुसार बर्फ और दूध मिला कर पी जाइये।