फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   teraor of cm raod cleen lhurja bulandshahar

मुख्यमंत्री के खौफ से अफसरों ने रातोंरात बनवा दी पक्की सड़क

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के खौफ से अफसरों ने रातोंरात बनवा दी पक्की सड़क
विज्ञापन

खुर्जा। मुख्यमंत्री के खौफ के चलते प्रशासन और नगर पालिका ने रातोंरात जेवर अड्डा चौराहे पर अर्धनिर्मित नाले में मिट्टी भरकर पक्की सड़क बना दी। जहां एक दिन पहले लोगों को निकलने का रास्ता भी नहीं मिल रहा था। वहीं अब दोनों मार्ग खोल दिए गए हैं।
झावर वाली गली में जलभराव के चलते नगर पालिका की ओर से जंक्शन रोड से गांधी रोड तक गहरा नाला बनाया जा रहा है। इसके लिए गांधी रोड और जंक्शन रोड नाले के ऊपर पुलिया तो बना दी, लेकिन गांधी रोड के बाहर गहरा गड्ढा खुदा हुआ था। इस कारण आने-जाने वाले वाहनों को काफी दिक्कत हो रही थी। पिछले दो माह से नाले का निर्माण पूरा नहीं हो सका है। इस वजह से रास्ता आधा बंद रहता है और दिनभर गांधी रोड, जंक्शन रोड, जेवर अड्डा समेत आस-पास की सड़कों पर जाम की समस्या बनी रहती है। शनिवार को मुख्यमंत्री के नगर में आने की खबर आते ही अधिकारी सतर्क हो गए। नगर में सफाई अभियान भी शुरू हो गया और सड़कों के गड्ढे भी भर दिए गए। जेवर अड्डा पर खोदा गया नाला भी मिट्टी से भर दिया गया। इसके ऊपर तारकोल के साथ पक्की सड़क भी बना दी गई। सुबह सात बजे सड़क बनकर तैयार हो गई, जिस रास्ते पर पैदल निकलने वाले लोगों को भी जगह नहीं मिल रही थी, वहीं अब वाहन सरपट दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

निर्धारित मार्ग पर भर दिए गए गड्ढे
मुख्यमंत्री का एनआरईसी से जटिया अस्पताल और अस्पताल से महाराजा स्कूल तक कार से जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। ऐसे में नगर पालिका की ओर से इस मार्ग पर सड़कों पर गड्ढे भरकर सड़क बनवा दी। अन्य सड़कों पर अभी गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाली का मलबा, वापस डाल दिया
गांधी रोड पर नाली के लिए खोदाई की गई थी, जिसमें सड़क में से मलबा और कबाड़ बाहर निकाला गया था। मलबा शनिवार शाम को वापस उसी स्थान पर भर दिया गया और सफाई दिखाने के लिए टेंट लगा दिया गया।

नहीं काम आई गांधी रोड पर की गई तैयारियां
गांधी रोड पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए जगह- जगह गुब्बारे लगाए गए थे। पदम सिंह गेट, जेएएस इंटर कॉलेज, कबाड़ी बाजार और सुभाष रोड पर बने डंपिंग एरिया भी साफ करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed