फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Teachers asked for special relief package, Collectorate reached inverted feet

शिक्षकों ने मांगा विशेष राहत पैकेज, उल्टे पांव पहुंचे कलक्ट्रेट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Teachers asked for special relief package, Collectorate reached inverted feet
बुलंदशहर। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष आर्थिक राहत पैकेज देने की मांग को लेकर डॉ. कुलदीप मलिक के नेतृत्व में शिक्षक उल्टी चाल चलते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी मांगों के व विशेष राहत पैकेज के संबंध में एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्र को सौंपा। डॉ. कुलदीप मलिक ने बताया कि उन्होंने 9 जिलों में सरकार से शिक्षा क्षेत्र में विशेष राहत पैकेज के लिए एक अभियान चलाया है। जिसकी शुरुआत 29 जून से सहारनपुर के डीएम को ज्ञापन देने से पूर्व सांकेतिक उल्टी चाल चलके की थी। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को डा. मलिक ने बुलंदशहर में भी ज्ञापन देने से पूर्व सांकेतिक उल्टी चाल चलकर सरकार से जल्द से जल्द शिक्षा क्षेत्र में राहत पैकेज देने की मांग की। डा. कुलदीप मलिक ने बताया कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के प्राइवेट शैक्षणिक संस्थान वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते पिछले कई महीनों से बंद हैं। इन संस्थानों की आय का एकमात्र साधन छात्रों द्वारा दिया गया शुल्क है, जो पिछले कई महीनों से संस्थानों को प्राप्त नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में संस्थान अपने शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन देने में असमर्थ हैं। दूसरी तरफ सरकारी शिक्षक लंबे समय से पुरानी पेंशन की बहाली एवं एनपीएस के सुचारू रख-रखाव सहित शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षकों के हित में कई सारी मांग करते चले आ रहे हैं, जिस पर सरकार लंबे से मौन है। वहीं कोविड-19 के चलते शिक्षकों के भत्तों पर रोक लगा दी गई है। ज्ञापन देने वालों में डा. शरद अग्रवाल, डा. चेतन शर्मा, अंशु गौड़, दीपक कुमार, यज्ञ दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed