फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   tea seller became rich due to demonetisation, 4.8 crore rs deposit in account

नोटबंदी से चायवाला चुटकी में बना 'करोड़पति', अकाउंट में जमा हुए 4.8 करोड़

Thu, 08 Dec 2016 05:28 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Dec 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
tea seller became rich due to demonetisation, 4.8 crore rs deposit in account
करोड़पति बना चायवाला - फोटो : social media
राजस्थान के जयपुर में रहकर चाय बनाने वाला एक शख्स देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, इस शख्स के बैंक अकाउंट में एकदम से 4.8 करोड़ रुपए आ गए, जिसके बाद उसके घर पर इनकम टैक्स वाले भी पूछताछ और जांच-पड़ताल के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

जयपुर के उद्योग भवन के बाहर चाय बनाने वाले इस शख्स पर आरोप थे कि उसने कहीं से 4.8 करोड़ रुपए खुद के अकाउंट में जमा किए हैं। उसने किसी के कालेधन को सफेद करने की कोशिश की है। हालांकि वह ऐसे तमाम आरोपों को लगातार नकारता रहा।
विज्ञापन


इनकम टैक्स वालों ने उससे करीब 5 घंटे तक पूछताछ की। सुराग ना मिलने पर चायवाले को बैंक लाया गया, जहां बैंक मैनेजर के दिनभर का रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उस दिन बैंक में तो कुल 3 करोड़ 32 लाख रुपए ही जमा हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यह अकेली रकम ही कुल जमा रकम से अधिक थी। हिसाब लगाने पर पता चला कि चायवाले ने तो महज 48,000 रुपए ही जमा कराए थे। गलत एंट्री की वजह से 48,000 रुपए 4.8 करोड़ दिखने लगे।

वहीं, इस मामले में बैंककर्मी का कहना हैं कि बैंक में भारी भीड़ होने की वजह से गलती हो गई। उनके पास राजकुमार के पास बुक में इस एंट्री की भी कॉपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed