{"_id":"ccd69983719f08ae91c006d8d2e83c18","slug":"tandoori-aloo-rap","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंदूरी आलू रैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंदूरी आलू रैप
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 27 Jan 2014 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाश्ते के लिए तंदूरी आलू रैप एक सेहतमंद डिश है। तीन लोगों के लिए तंदूरी आलू रैप बनाने में 40 मिनट का समय लगेगा।
विज्ञापन
सामग्री-
रैप बनाने के लिये- 200 ग्राम गेहूं का आटापानी- 1 कप
आलू- 250 ग्राम
पत्तेदार सब्जियां- पत्ता गोभी, हरी प्याज
मैरीनेशन के लिये- मिर्च 1
दही- एक चम्मच
तिल कर तेल- 450 ग्राम
सरसों का तेल 2 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
काला नमक- स्वादअनुसार
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
आलू को पहले उबाल कर छील लें और फिर हाथ से मसल लें। उसमें सभी मैरीनेट वाले मसाले तथा पत्तेदार सब्जियां मिक्स करें और फिर इसे 20 मिनट के लिये छोड़ दें। अब ओवन को 10 मिनट के लिये प्रिहीट करें।
फिर इसमें मैरीनेट किये हुए आलू को रखें। दूसरी ओर आटा गूथ लें और उसे पतला बेल कर उसकी रोटी बना लें। फिर इसके बीच में हरी चटनी लगाएं और उस पर पके हुए आलू रख कर फैलाएं।
विज्ञापन
अब रोटी को रोल कर दें। आपका तंदूरी आलू रैप तैयार है। इसी तरह से और भी रैप बना लें।