फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   tamatar dhaniye ka shorba

टमाटर धनिए का शोरबा

Sun, 04 Aug 2013 01:34 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 04 Aug 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
tamatar dhaniye ka shorba

मास्टर शेफ, पंकज भदौरिया

विज्ञापन


सामग्री

600 ग्राम टमाटर, 1 चम्मच कटा हुआ अदरक, 1 चम्मच कटे हुए लहसुन, साबुत गरम मसाला, 1 तेजपत्ता, हरी धनिया पत्ती कटी हुई, जीरा 1 चम्मच, चीनी 1 चम्मच, तेल 1 चम्मच, 2 हरी मिर्च और नमक स्वाद के मुताबिक।

विधि
टमाटर को अच्छी तरह धुलकर काट लें। अदरक, लहसुन, हरी मिर्च के साथ गरम मसाला लें और उसमें 5 कप पानी डालें और हल्की आंच पर उबलने के लिए चढ़ा दें। हां, इसमें तेजपत्ता डालना न भूलें।
विज्ञापन


इसे लगभग 20 मिनट तक पकाएं। इस दौरान यह चेक करती रहें कि टमाटर अच्छी तरह मैश हो जाए। अब इसे सूप स्ट्रेनर से स्ट्रेन (छानें) करें। अब एक पैन में तेल गर्म करें, जीरा डालें और उसे अच्छी तरह भूनें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब स्ट्रेन्ड किया हुआ मिश्रण नमक के साथ डाल दें। इसमें एक उबाल आने दें, फिर चीनी मिला दें (अगर यह बहुत खट्टा हो तो ही चीनी डालें।) आपका टमाटर का शोरबा तैयार है। इसे हरी धनिया पत्ती के साथ गार्निश करना न भूलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed