फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   tahsil divas

तहसील दिवस: लटके हैं 156 मामले

Wed, 22 Jun 2016 01:48 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 22 Jun 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
tahsil divas
प्रशासन - फोटो : demo pic
ललितपुर। तहसील दिवस में न्याय की आस लेकर पहुंच रहे फरियादियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। फरियादियों के सूचीबद्ध प्रार्थना पत्र न केवल गायब हो रहे हैं, बल्कि कइयों को लंबे समय तक न्याय के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। यह विभागीय आंकड़ों से स्पष्ट हो रहा है। यह स्थिति तब है जब मुख्यमंत्री स्वयं तहसील दिवस के मामलों को देखते हैं।
विज्ञापन


जमीनों पर अवैध कब्जे, मारपीट, पेयजल समस्या, उत्पीड़न जैसे मामलों को तेजी से निपटाने के लिए महीने में दो बार तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है। इसमें एक छत के नीचे विभिन्न विभागों के अधिकारी सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक बैठकर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और उनके निराकरण का प्रयास करते हैं। जो  प्रकरण मौके पर नहीं निपट पाते हैं, उन्हें एक सप्ताह के अंदर निस्तारित कराने के लिए संबंधित विभाग के अफसरों को निर्देशित किया जाता है। यही कारण है कि शासन तहसील दिवस, समाधान दिवस, किसान दिवस जैसे आयोजनों को प्राथमिकता से ले रहा है। इसके बाद भी लोगों की समस्याओं में कमी नहीं आ पा रही हैं। इसके पीछे कारण विभागीय अफसर तहसील दिवस जैसे आयोजनों में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। मंगलवार तक बीते तहसील दिवसों के विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो तहसील दिवस में कुल 1,621 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, इनमें 295 आवेदन समय सीमा  के अंदर एवं 1,158 समय सीमा के पश्चात निस्तारित हुए। इस तरह कुल 1,453 आवेदनों का निस्तारण किया गया। वहीं, आठ आवेदन मिसिंग में बताए गए हैं, जबकि 156 आवेदन अभी भी लंबित बने हुए हैं। इससे तहसील दिवस में आवेदनों के  निस्तारण की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


ललितपुर तहसील में पहुंचते सबसे ज्यादा फरियादी
ललितपुर तहसील में समस्याएं लेकर सबसे ज्यादा फरियादी पहुंचते हैं। बीते तहसील दिवसों में तालबेहट तहसील में 228, ललितपुर में 630, महरौनी में 329, पाली  में 166 और  मड़ावरा में 268 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पाली तहसील में तहसील  दिवसों के प्रकरणों के निस्तारण की रफ्तार अन्य तहसीलों से धीमी है। उसके बाद तहसील तालबेहट का नंबर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed