फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Swine flu patient in jodhpur

जोधपुर में फिर सामने आया स्वाइन फ्लू का मरीज

Fri, 03 Mar 2017 10:48 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 03 Mar 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
Swine flu patient in jodhpur
swine flu
जोधपुर शहर में एक बार फिर स्वाइन फ्लू का मामला सामने आया है। इस बार ने एच-1 एन-1 वायरस ने चार साल की बच्ची को चपेट में लिया है। हालांकि बच्ची की तबीयत ठीक है। चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची की सही तबीयत  को देखते हुए  ही उसे  अस्पताल से  छुटटी दे दी गई है।
विज्ञापन


अब वह स्वस्थ है, लेकिन डॉक्टरों ने बदलते मौसम को देखते हुए मरीजों पर खास  निगरानी रखना शुरू कर दिया है। बीजेएस कॉलोनी में रहने वाली इस बच्ची को साधारण खांसी—जुकाम होने पर मथुरादास  माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही जोधपुर के ही डॉ.वीडी बोहरा की जयपुर के एक निजी अस्पताल में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। तब ये माना जा रहा था कि बोहरा हैदराबाद में स्वाइन फ्लू के वायरस  की चपेट में आए, लेकिन अब बच्ची का ताजा मामला सामने आने पर सतर्कता बरतना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed