फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Students to spread the message of environmental conservation; quiz to be held on the 16th.

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे विद्यार्थी, 16 को होगी प्रश्नोत्तरी

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 13 Sep 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जिले में 16 सितंबर को जिला स्तरीय पर्यावरण प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाएगा। इसमें सरकारी स्कूलों की कक्षा आठ से दस तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से आयोजित इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण साक्षरता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, महत्वपूर्ण सोच और सतत जीवनशैली को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा, सतत विकास लक्ष्य और मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) जैसे विषयों को शामिल किया गया है। हरियाणा के पर्यावरण, राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभयारण्य और बायोस्फीयर रिजर्व से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

इंसेट
दो स्तरों में होगी प्रतियोगिता
प्रतियोगिता दो स्तरों में आयोजित होगी। पहले स्तर पर टीम आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट होगा, जिसमें 40 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और परीक्षा में नकारात्मक अंकन नहीं रखा गया है। परीक्षा द्विभाषीय माध्यम में होगी। स्क्रीनिंग टेस्ट में सर्वाधिक अंक हासिल करने वाली शीर्ष छह टीमें दूसरे स्तर के लिए क्वालीफाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे स्तर पर चार राउंड होंगे। इनमें प्रश्न राउंड, विजुअल राउंड, ऑडियो-विजुअल राउंड और रैपिड फायर राउंड शामिल हैं। प्रत्येक स्कूल से कक्षा आठ से दस तक के तीन विद्यार्थियों की एक टीम भाग ले सकती है। सरकारी मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीएम श्री स्कूल, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सरकारी हाई स्कूल और सरकारी मिडिल स्कूल प्रतियोगिता के लिए पात्र हैं।
प्रतियोगिता के लिए जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से पीजीटी स्तर के विज्ञान विशेषज्ञ को क्विज मास्टर नामित किया जाएगा। वह नियमों की जानकारी देने के साथ सभी राउंड आयोजित करेगा और प्रत्येक राउंड के बाद स्कोर घोषित करेगा। क्विज जूरी और क्विज मास्टर का निर्णय अंतिम माना जाएगा।

जिला विज्ञान विशेषज्ञ जसबीर दलाल ने बताया कि 16 सितंबर को जिला स्तर पर पर्यावरण प्रश्नोत्तरी आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी संबंधित स्कूलों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed