Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Students from Davla excel in talent search program

टैलेंट सर्च कार्यक्रम में डावला के विद्यार्थियों ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Students from Davla excel in talent search program
20jjrp03-  राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में खंड स्तरीय टैलेंट सर्च कार्यक्रम के 
झज्जर। समग्र शिक्षा के तत्वावधान में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में खंड स्तरीय टैलेंट सर्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र ने किया।
विज्ञापन

आयोजक रेखा बाल्यान ने बताया कि प्रतियोगिता में ग्रुप सॉन्ग, ग्रुप डांस, ग्रुप थिएटर, विजुअल आर्ट, सोलो डांस, सोलो सॉन्ग, सोलो रागिनी और सोलो थिएटर की स्पर्धाएं करवाई गईं। कक्षा नौवीं से बारहवीं वर्ग में ग्रुप डांस और ग्रुप थिएटर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डावला की टीम प्रथम रही, जबकि ग्रुप सॉन्ग में पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर की छात्राओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन

कक्षा छठी से आठवीं वर्ग में विजुअल आर्ट में राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय, सोलो डांस छात्र वर्ग में प्रवेश (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भदानी), छात्रा वर्ग में अंतिमा (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माछरौली) और सोलो रागिनी में आयुष (राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भदानी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सोलो थिएटर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डावला का विद्यार्थी प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। रेखा बाल्यान ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास, रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed