{"_id":"5ad78f5b4f1c1b81028b53ae","slug":"started-work-without-root-diversions-now-feel-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन बिना शुरू कराया काम, अब लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन बिना शुरू कराया काम, अब लग रहा जाम
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा क्रासिंग पर जेसीबी से पिलर खड़े करती मशीन।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा क्रासिंग पर यूपी सेतु निगम ने ओवरब्रिज निर्माण का काम तेजी से शुरू करा दिया है। मगर राहगीरों का ध्यान नहीं रखा गया। बिना तैयारी के जीटी रोड को बाधित कर दिया गया है। प्रशासन ने मार्ग डायवर्जन की कोई व्यवस्था नहीं की है। गुरसहायगंज की ओर से आने वाले भारी वाहनों को तिर्वा क्रासिंग पर जाम की मुसीबत झेलनी पड़ रही है। मंगलवार रात सोलह टायरा दो ट्रक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। बाद में पुलिस ने ट्रकों को बाहर निकलवाया।
तिर्वा क्रासिंग पर चल रहे ओवरब्रिज निर्माण में रेलवे के गर्डर रखने का काम पूरा होने के बाद यूपी सेतु निगम के अफसरों ने जीटी रोड पर शेष रह गए हिस्से पर स्लेप डालने का काम शुरू कर दिया है। इस कार्य के लिए जीटी रोड को पूरी तरह बाधित कर दिया गया। बगल से रास्ता बनाकर छोटे व बड़े वाहनों को निकाला जा रहा है।
उधर, जानकारों का कहना है कि इसमें कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही रही है। बड़े वाहनों को यदि जलालपुर पनवारा के निकट बाईपास से निकाल दिया जाए तो रात के वक्त जाम की समस्या से निजात मिल सकती है, लेकिन रात में बड़े वाहन भी शहर से होकर निकल रहे हैं। इस कारण जाम लग रहा है। हालांकि पुल के काम की तीव्रता को देखते हुए अब लग रहा है कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और उम्मीद है कि मई के अंतिम सप्ताह तक पुल पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।