{"_id":"579917974f1c1b365a21e3c4","slug":"sp-left-over-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Thu, 28 Jul 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
बिंदकी में सभा करते कांग्रेस कार्यकर्र्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी विधानसभा से समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वाले राजेश तिवारी ने सपा प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार बिंदकी आने में कांग्रेसियों ने स्वागत किया। इसके बाद बैठक में कांग्रेस में शामिल नेता ने सपा बसपा, भाजपा पर निशाना साधा और कांग्रेस की नीतियों को सराहा।
बुधवार को समाजवादी पार्टी ब्राह्मण सभा के प्रदेश सचिव राजेश तिवारी ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद सपा, भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी करार दिया। कहा कि इन पार्टियों ने कुर्सी हथियाने के लिए मंदिर मस्जिद का सहारा लेक र हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने का काम किया है।
कहा कि बहुजन समाजवादी पार्टी एक प्राइवेट कंपनी की तरह काम करने वाली है, जहां लाखों, करोड़ों रुपये लेकर टिकट बेचे जाते हैं। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने वोट के लिए देश की एकता अखंडता को खतरा नहीं पहुंचाया है।
विज्ञापन
नगर के सांई वाटिका में हुई बैठक में कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष कासिम हुसैन, विनोद द्विवेदी, मतीन खान, बीरू सिंह, भागवत प्रसाद, सैंबल जैकब, जीते शुक्ला, बसंत मिश्रा, प्रेमी शुक्ला, शिव नारायन मिश्रा, रूपरानी शर्मा, पुजारी, हनीफ मौजूद रहे।