श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह प्रकरण: कोर्ट कमीशन की मांग के प्रार्थना पत्र पर 22 जुलाई को होगी सुनवाई
अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने जिला जज की अदालत में कोर्ट कमीशन बनाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर 12 जुलाई यानि आज सुनवाई नहीं हो सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह प्रकरण में अखिल भारत हिंदू महासभा के रिवीजन के प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। बार एसोसिएशन द्वारा मुड़िया मेले के चलते नो वर्क किए जाने के बाद अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 22 जुलाई तय की है।
मई में दिया गया था प्रार्थना पत्र
बता दें जिला जज राजीव भारती की अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता को कोर्ट कमीशन नियुक्त कर शाही ईदगाह परिसर का सर्वे कराने संबंधी प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होनी थी। महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त कर कोर्ट कमीशन के माध्यम से ईदगाह का सर्वे करने की मांग की गई। मई में लगाए गए इस प्रार्थना पत्र पर सिविल जज द्वारा एक जलाई की तारीख तय कर दी थी, परंतु पक्षकार इससे पूर्व ही जिला जज की अदालत में रिवीजन में चले गए।
इसलिए टली सुनवाई
अदालत में इसकी सुनवाई मंगलवार को होनी थी, परंतु बार एसोसिएशन द्वारा मुड़िया मेले के चलते वादकारियों के अदालत न पहुंचने पर नो वर्क कर दिया गया। पक्षकार ने बताया
कि अदालत ने सुनवाई के लिए अब 22 जुलाई की तारीख तय की है।