{"_id":"6ac6baaf97b11bbf6c05cd43","slug":"showing-off-a-pistol-backfires-shoots-self-in-the-leg-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-127934-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल दिखाने का शौक पड़ा भारी, खुद के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल दिखाने का शौक पड़ा भारी, खुद के पैर में लगी गोली
विज्ञापन
बादली। मामा के घर आए भांजे को अपना अवैध देसी पिस्तौल दिखाना उस समय भारी पड़ गया, जब पिस्तौल निकालते समय अचानक ट्रिगर दब गया और गोली उसके ही पैर में जा लगी। घायल को उपचार के लिए बसई, गुरुग्राम स्थित विक्रांत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव बूपनियां निवासी साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बड़ी बहन गीता रोशनपुरा, नजफगढ़ में रहती है। 4 अक्तूबर की शाम उसका भांजा शुभम और उसका साथी चेतन उसके घर आए थे। खाना खाने के बाद दोनों वहीं रुक गए। 5 अक्तूबर की रात करीब दो बजे साहिल, शुभम और चेतन चौबारे में बैठकर बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान शुभम ने बताया कि उसके पास एक छोटा अवैध देसी पिस्तौल है। वह पिस्तौल जेब से निकालकर दिखाने लगा, तभी अचानक ट्रिगर दब गया और गोली उसके पैर में जा लगी। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
थाना बादली प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि घायल की एमएलआर और साहिल की शिकायत के आधार पर आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।