फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Shortness of breath, irritation of the eyes, lungs getting

सांस में तकलीफ, आंखों-फेफड़ों में हो रही जलन

Tue, 08 Nov 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 08 Nov 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Shortness of breath, irritation of the eyes, lungs getting
प्रदूषण्‍ा
ठंड ने अभी पूरी तरह से दस्तक नहीं दी है लेकिन सोमवार की सुबह का नजारा कोहरे जैसी धुंध से पटा था और ये धुंध शाम तक और गहरी होती चली गई। इसी दौरान दिल्ली में प्रदूषण के खतरनाक हालात टीवी पर देखने वाले शहर के लोगों ने जब धुंध देखी तो सहम गए। पहले तो कुछ देर तक लगा कि मौसम खराब है लेकिन जब काफी देर तक स्थिति वैसी ही रही और आंखों में जलन होने लगी तो लोग बेचैन होने लगे। परेशान लोग अपने घर लौटने लगे। कुछ लोग डॉक्टरों के पास भी पहुंच गए।
विज्ञापन


सिगरा के रहने वाले कारोबारी कौशल सिंह सुबह अपनी बेटी को छोड़ने छावनी स्थित स्कूल गए थे। दोपहर 12 बजे बेटी को स्कूल से लेकर लौट रहे तो उनकी और बेटी दोनों के आंखों में जलन होने लगी। घर पहुंच कर चेहरा धोने के बाद वह कमरे में बंद हो गए। डॉक्टर से संपर्क किया तो पता चला कि यह प्रदूषण का असर है। शहर में काफी लोगों की हालत ऐसी ही थी। डर के कारण कई अभिभावकों ने मंगलवार को अपने बच्चों को स्कूल न भेजने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन


72 घंटे तक रहेगी दिल्ली से आई धुंध
़ बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय का कहना है कि सुबह कोहरे जैसी धुंध दिल्ली की ही धुंध है। बनारस में छाई धुंध का असर करीब 72 घंटे तक रहेगा। तब तक लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। प्रो. पांडेय का कहना है कि दक्षिण पूर्वी हवाओं के जरिये लखनऊ से होते धुंध बनारस पहुंची है। दीपावली पर छोड़े गए पटाखों के धुएं का कार्बन, वाहनों से निकलने वाले कार्बन मोनो ऑक्साइड और मौसम में परिवर्तन के चलते वाय ुमंडल में मौजूद जल वाष्प के आपसी संपर्क के कारण ये धुंध पैदा हुई है। उनका कहना है जिस तरह से पर्यावरण में दिनोंदिन प्रदूषण बढ़ रहा है, इसके चलते हमें इस बार ठंड में कोहरे से ज्यादा धुंध का सामना करना पड़ सकता है। जनजीवन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी घनश्याम का कहना है कि वाराणसी और आसपास के जनपदों में प्रदूषण का यह ग्लोबल असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed