{"_id":"51d10789a56b2c74bd39cc07149e1e15","slug":"shahi-shakarkand","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही शकरकंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही शकरकंद
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Jul 2013 10:17 AM IST
विज्ञापन
सविता गुप्ता
विज्ञापन
सामग्री- दो शकरकंद, दो चम्मच मैदा, एक लीटर दूध, मिल्क मेड 4 बड़े चम्मच और तलने के लिए घी।
स्टफिंग के लिए- दो बड़े चम्मच भुना हूआ खोआ, दो चम्मच चीनी, दो चम्मच काजू कटे हुए, एक चम्मच किशमिश, एक चम्मच बादाम कटे हुए, एक चम्मच पिस्ता कटे हुए, केसर के एक-दो लच्छे और इलायची।
विधि- शकरकंद को उबालकर छील लें। उसे अच्छी तरह मैश्ा करें और मैदा मिला दें। अब इसे आटे की तरह गूंथ लें और गोल-गोल लोई बना लें।
भरावन की सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर लोई में बारी-बारी भरें और टिक्की बना लें।
इसे हथेलियों से थोड़ा दबा दें। अब कड़ाही में घी डालकर गर्म करें और उसमें टिक्की को सुनहरा होने तक तलें। दूसरी ओर दूध को तब तक उबालें जब तक कि वह गाढ़ा न हो जाए फिर उसमें मिल्क मेड मिलाएं और केसर के लच्छे डाल दें।
विज्ञापन
अब इसमें तली हूईं टिक्कियों को डालें और ऊपर से पिस्ता डाल दें। स्वादिष्ट शाही शकरकंद तैयार है। आप चाहें तो इसे दूध की जगह चाशनी में भी बना सकते हैं।