फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   shabana will say thanks varanasi DM

DM से मिली ईदी तो आसूं रोक नहीं पाई शबाना, थैंक्स बोलने जाएगी

Tue, 27 Jun 2017 01:58 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
shabana will say thanks varanasi DM
ईद पर शबाना, उसके भाई और नानी ने पहने नए कपड़े - फोटो : अमर उजाला
इस ईद पर वाराणसी की शबाना, उसके भाई और नानी ने ईद पर नए कपड़े पहने। घर में सेवई बनाई। काफी लोग शबाना से मिलने भी आए। यह सब हुआ वाराणसी के डीएम के कारण। शबाना ने मोबाइल मैसेज के जरिए इस ईद पर डीएम से मदद मांगी थी।
विज्ञापन


इस संदेश पर डीएम ने जब शबाना के घर ईदी भेजी तो उसे सहसा विश्वास नहीं हुआ। शबाना की आंखों से खुशियों के आंसू निकल पड़े। शबाना ने जिस मोबाइल नंबर से डीएम को मैसेज किया था, उस मोबाइल नंबर से शबाना के घर का लोकेशन लेकर मंडुवाडीह पुलिस के साथ एसडीएम उसके घर पहुंचे।
विज्ञापन


शबाना के लिए सलवार सूट उसकी नानी के लिए साड़ी एवं उसके छोटे भाई के लिए जींस और टीशर्ट और मिठाईयां दीं। यह देख शबाना के खुशी का ठिकाना ना रहा।

उसे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि जिलाधिकारी को मोबाइल मेसेज से अपनी व्यथा सुनाने के क्षण भर में ही उसकी समस्याओं को सुलझाने के लिए जिलाधिकारी के हाथ उसके सामने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शबाना धन्यवाद कहने के लिए डीएम से मिलने जाएगी। स्नातक कर चुकी शबाना पुलिस में भर्ती होना चाहती है। वह घर पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। उसके माता-पिता का निधन हो चुका है।

शबाना ने बतायी अपनी मालत, एक्शन में आए डीएम

shabana will say thanks varanasi DM
शबाना और उसका एसएमएस - फोटो : अमर उजाला
दरअसल शबाना ने रविवार को डीएम योगेश्वर राम मिश्रा को मैसेज भेज कर घर की माली हालत बताई थी। कहा था कि गरीबी की वजह से उसका परिवार त्योहार नहीं मना पाएगा।

डीएम ने उसके घर एसडीएम सदर सुशील कुमार गौड़ और मंडुवाडीह पुलिस को भेजकर शबाना, उसके भाई और नानी को नए कपड़े और मिटाइयां भेजवाई।

शबाना का कहना है कि उसकी डीएम से अभी कोई बात नहीं हुई है। मोहल्ले के ही एक अधिवक्ता से उनका नंबर मिला था।  अब शबाना धन्यवाद कहने के लिए डीएम से मिलने जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed