Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Seven BS-IV vehicles turned back at Tikri border; fines totaling 70,000 imposed on five others.

टिकरी बॉर्डर पर बीएस-4 की सात गाड़ियां लौटाईं, पांच पर 70 हजार जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
- बहादुरगढ़ से दिल्ली में प्रवेश करने वाले 13 बॉर्डरों पर जांच तेज, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र वाले तीन वाहनों पर 10-10 हजार का जुर्माना
विज्ञापन

- बिना तिरपाल ढंके बिल्डिंग मैटीरियल ढोने वाले दो वाहनों के काटे 20-20 हजार रुपये के चालान, - बहादुरगढ़ पुलिस की ओर से भी लगाए गए हैं पांच विशेष नाके
बहादुरगढ़। दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते बीएस-6 से कम उत्सर्जन मानक वाले वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी के बाद बहादुरगढ़ से लगते सभी प्रमुख बॉर्डरों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। टिकरी बॉर्डर समेत दिल्ली में प्रवेश के 13 रास्तों पर दिल्ली पुलिस और परिवहन विभाग की टीमें वाहनों की जांच कर रही हैं। मंगलवार को टिकरी बॉर्डर पर बीएस-4 मानक वाली सात गाड़ियों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया गया।
जांच के दौरान बिना तिरपाल ढके निर्माण सामग्री ले जा रहे दो वाहनों के 20-20 हजार रुपये के चालान किए गए। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) के बिना चल रहे तीन वाहनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस तरह पांच वाहनों पर कुल 70 हजार रुपये की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

पांच नाकों पर बहादुरगढ़ पुलिस भी कर रही जांच
यातायात प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि टिकरी, झाड़ौदा, ढांसा, जौनती, बामनौली-निजामपुर और सिदीपुर-कैर बॉर्डर समेत कुल 13 रास्तों पर निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा बहादुरगढ़ पुलिस ने शहर और आसपास के मार्गों पर पांच विशेष नाके लगाए हैं। यहां वाहनों के उत्सर्जन मानक, पीयूसी और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-54: टिकरी बॉर्डर से दिल्ली सीमा में जाता बिना तिरपाल ढंके बिल्डिंग मैटीरियल से भरा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed