फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Seminar on the topic 'Protection of the Constitution and the rise of constitutionalism' on 4th April

Indore News:‘संविधान का संरक्षण और संविधानवाद’ का उत्थान विषय पर संगोष्ठी 4 अप्रैल को

Wed, 22 Mar 2023 10:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 22 Mar 2023 10:13 PM IST
सार

इंदौर में 4 अप्रैल को एक आयोजन होने जा रहा है। जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, लोकसभा सांसद शशि थरुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद शिरक्त करेंगे। वे संविधान के संरक्षण से जुडे विषय पर अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन
Seminar on the topic 'Protection of the Constitution and the rise of constitutionalism' on 4th April
इंदौर में संगोष्ठी का आयोजन 4 अप्रैल को। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर में 4 अप्रैल को संविधान का संरक्षण और संविधानवाद का उत्थान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन रवींद्र नाट्यगृह में होगा। इसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, लोकसभा सांसद शशि थरुर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद अपने विचार रखेंगे।

विज्ञापन

संगोष्ठी के आयोजक वरिष्ठ अभिभाषक अजय बागड़िया ने बताया कि वर्तमान समय में संविधान का संरक्षण सबसे ज्वलंत विषय है। इस विषय पर ही वक्ता बातें करेंगे। आयोजन सभी के लिए खुला रहेगा। बागड़ी इससे पहले भी देश से जुडे ज्वलंत विषयों पर संगोष्ठी आयोजित कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि गैर राजनीतिक मंच पर संविधान के संरक्षण से जुड़ा विषय इसलिए रखा गया है, क्योंकि समाज का बुदि्धजीवी वर्ग टैक्स, जनहित से जुड़े कामों से समाज को कुछ देता है, लेकिन फिलहाल प्रोफेशनल वर्ग का शोषण हो रहा है। हमें सरकार से जो संरक्षण मिलना चाहिए, वो नहीं मिलता, इसलिए संगोष्ठी के माध्यक्ष से इस वर्ग को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

बागड़िया का कहना है कि संविधान के दुरुपयोग का प्रभाव शहर की जनता पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। सरकार की जो एजेंसियां सरकार द्वारा नियंत्रित की जा रही है। उन एजेंसी के माध्यम से सरकारें बदली जा रही है। सत्तादल को यह सोचना पड़ेगा कि जो हम कर रहे हैं। यह कहां तक समाज को मंजूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed