{"_id":"6ac6ba0bd33ab6433600c94e","slug":"selection-of-three-cricketers-for-the-under-19-t20-trophy-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-140929-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन क्रिकेट खिलाड़ियों का अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन क्रिकेट खिलाड़ियों का अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के लिए चयन
विज्ञापन
07jjrp22- झज्जर। तनिष्का शर्मा
- फोटो : samvad
झज्जर। जिले की तीन क्रिकेट खिलाड़ियों का आगामी 9 अक्तूबर से शुरू होने वाली महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी के लिए अलग-अलग टीमों में चयन हुआ है। इनमें दो खिलाड़ी हरियाणा और एक खिलाड़ी दिल्ली की टीम से खेलेगी।
हरियाणा टीम में बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा और गांव इस्माइलपुर निवासी तानिया गुज्जर का चयन हुआ है। वहीं, गांव पहाड़ीपुर निवासी पूर्वा सिवाच दिल्ली की टीम में शामिल हुई हैं। पूर्वा दिल्ली टीम की कप्तानी भी करेंगी। तनिष्का शर्मा और पूर्वा सिवाच इस वर्ष जून-जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ हुई अंडर-19 टी-20 और एकदिवसीय सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं।
बीसीसीआई की ओर से महिला अंडर-19 टी-20 ट्रॉफी का आयोजन 9 से 26 अक्तूबर तक किया जाएगा। तीनों खिलाड़ी पहले भी बीसीसीआई की विभिन्न प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं। तनिष्का के कोच राजेश गुलिया ने बताया कि वह बीसीसीआई की सभी प्रमुख प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। वहीं, तानिया के कोच जितेंद्र गुलिया ने बताया कि तानिया महिला अंडर-15 प्रतियोगिता खेल चुकी हैं और अब अंडर-19 टीम में जगह बनाने में सफल रही हैं।
विज्ञापन
पूर्वा के पिता धर्मेंद्र सिवाच ने बताया कि उनकी बेटी अब तक बीसीसीआई की लगभग सभी प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं। तीनों खिलाड़ियों के चयन से उनके परिवार और कोचों में खुशी का माहौल है।

07jjrp22- झज्जर। तनिष्का शर्मा- फोटो : samvad