{"_id":"6b08a4651aff3b85af08fdf5","slug":"sdm-vishal-kumar-administered-the-oath-of-the-constitution-in-badli-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-129457-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादली में एसडीएम विशाल कुमार ने दिलाई संविधान की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली में एसडीएम विशाल कुमार ने दिलाई संविधान की शपथ
विज्ञापन
बादली। संविधान दिवस पर गुरुवार को बादली उपमंडल कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन हुआ। उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रस्तावना की शपथ दिलवाई।
एसडीएम विशाल कुमार ने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। यह हर नागरिक को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का अधिकार देता है। संविधान के मूल्य केवल किताबों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि व्यवहार और कार्यशैली में भी दिखने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ काम करें और जनहित को सर्वोपरि रखें। बिना भेदभाव के जनता की सेवा ही सच्ची राष्ट्रसेवा है। इस मौके पर उपमंडल कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।