फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Scientists are looking for Sanjeevani

उत्तराखंड में दुनिया के वैज्ञानिक कर रहे संजीवनी की तलाश

Sun, 03 Apr 2016 11:02 AM IST
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Apr 2016 11:02 AM IST
विज्ञापन
Scientists are looking for Sanjeevani
संजीवनी की तलाश वैज्ञानिक

हिमालय के कैलास मानसरोवर क्षेत्र में भी संजीवनी बूटी की तलाश शुरू हो गई है। भारत, चीन और नेपाल के संयुक्त प्रोजेक्ट के तहत उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक) इस खोज में जुट गया है।

विज्ञापन


विज्ञानियों के ताजा सर्वेक्षण में छह से अधिक जड़ी-बूटियों को संजीवनी के रूप में क्षेत्रीय लोगों ने चिह्नित करवाया है। संयुक्त प्रोजेक्ट के कंपोनेंट-4 में जड़ी-बूटियों को शामिल किया गया है। ग्लोरिया प्रोटोकॉल के तहत वियना इसकी मॉनीटरिंग करेगा। सेटेलाइट के जरिये संजीवनी बूटी के स्थानों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन


हिमालय रेंज के चमोली स्थित द्रोणागिरी पर्वत समेत रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी जनपद तथा आसपास मध्य और उच्च हिमालयी क्षेत्र में सर्वेक्षण के लिए निकले विज्ञानियों को क्षेत्रीय लोगों ने कुट्टकी, कूथ, अतीश, अष्टवर्ग समूह आदि आधा दर्जन जड़ी-बूटियों की पहचान संजीवनी के रूप में कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेटेलाइट के माध्यम से संजीवनी बूटी की तलाश

Scientists are looking for Sanjeevani
कैलास मानसरोवर - फोटो : file photo

असली संजीवनी बूटी तक पहुंचने के लिए विज्ञानी पौराणिक कथाओं में वर्णित साक्ष्यों का भी सहारा ले रहे हैं। इसी आधार पर उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र भारत, चीन, नेपाल के संयुक्त प्रोजेक्ट ‘कैलास सैक्रड लैंड स्केप कंजर्वेशन एंड डेवलपमेंट इनीशिएटिव’ के तहत सेटेलाइट के माध्यम से संजीवनी बूटी की तलाश कर रहा है।

भारत, चीन नेपाल के संयुक्त प्रोजेक्ट में यूसैक के नोडल अधिकारी डा. गजेंद्र सिंह ने बताया कि संजीवनी बूटी के अलावा कैलास मानसरोवर में जड़ी-बूटियों के अलग-अलग प्लॉट चिह्नित कि ए जाएंगे। ग्लोरिया प्रोटोकॉल के तहत सेटेलाइट के माध्यम से इनकी मॉनीटरिंग की जाएगी।

फॉरेस्ट इकोलॉजी एंड क्लाइमेट चेंज की प्रभारी डॉ. नीलम रावत ने बताया कि संजीवनी और दूसरी जड़ी-बूटियों के लिए पर्वतीय क्षेत्रों का नए सिरे से सर्वेक्षण किया जाएगा।

पोर्टल पर भी दिखेगी संजीवनी
क्षेत्रीय लोग जिन पौधों को संजीवनी बूटी बता रहे हैं। उनका संकलन किया जा रहा है। इसके बाद उन्हें यूसैक के पोर्टल पर डाला जाएगा, जिससे लोग उन्हें देख सकें। इस दिशा में कार्य चल रहा है।
- डॉ. दुर्गेश पंत, निदेशक, यूसैक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed