{"_id":"6035428e8ebc3ee8ea704dc8","slug":"school-principal-arrested-in-eve-teasing-khurja-news-gbd2142950129","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला प्रवक्ता से छेड़छाड़ करने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला प्रवक्ता से छेड़छाड़ करने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला प्रवक्ता से छेड़छाड़ करने पर प्रधानाचार्य गिरफ्तार
छतारी। एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने महिला प्रवक्ता से छेड़छाड़ कर दी। हेल्पलाइन नंबर 1090 पर सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित प्रवक्ता ने प्रधानाचार्य पर पूर्व में भी शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इससे तंग हो चुकी पीड़िता ने आत्महत्या की चेतावनी भी दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
महिला छतारी थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है। महिला प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को वह स्कूल के विज्ञान की प्रयोगशाला में खाली घंटे के दौरान कक्षा 11 के बच्चों के रजिस्टर पर काम कर रही थी। इसी दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य उनके पीछे आकर खड़े हो गए। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने महिला प्रवक्ता की पीठ पर हाथ मारते हुए बोला कि मैडम क्या हाल है। प्रधानाचार्य का अचानक आकर इस तरह की हरकत करने से महिला प्रवक्ता भड़क गईं और उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई। आरोप है कि प्रधानाचार्य ने हंसते हुए महिला प्रवक्ता का हाथ पकड़ लिया और बोला कि नौकरी करनी है कि नहीं। उधर शोरशराबा सुनकर स्टाफ के अन्य लोग भी पहुंच गए। लोगों को देखकर आरोपी प्रधानाचार्य वहां से चला गया। आरोप है कि आरोपी प्रधानाचार्य कई बार इस तरह की हरकत महिला प्रवक्ता के साथ कर चुका है। लेकिन सब्र रखते हुए वह टाल देती थीं। लेकिन बार-बार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर महिला प्रवक्ता के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने अपने साथी महिला प्रवक्ता का मोबाइल लेकर महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल कर दी। कॉल करने बाद थोड़ी ही देर में थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक जांच पड़ताल के दौरान उन्होंने पीड़ित महिला प्रवक्ता से पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी ली। पीड़ित महिला प्रवक्ता ने बताया कि पहले भी प्रधानाचार्य ने उनके साथ इस तरह की हरकत की थी। आरोप है कि विरोध करने पर प्रधानाचार्य उन्हें बार-बार निलंबित करने की धमकी देता रहता था। पीड़ित ने बताया कि अगर स्कूल में इसी तरह उनके साथ उत्पीड़न होता रहा तो वह आत्महत्या कर लेंगी। जिसका जिम्मेदार आरोपी प्रधानाचार्य होगा। महिला प्रवक्ता ने आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्य मो. अनीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पीड़ित महिला प्रवक्ता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की गई। आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वंदना शर्मा, सीओ डिबाई