फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sarpanch Neeru Yadav's development model praised at the BRICS forum.

ब्रिक्स के मंच पर सराहा गया सरपंच नीरू यादव का विकास मॉडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch Neeru Yadav's development model praised at the BRICS forum.
फाेटो 3ब्रिक्स महिला मंत्रि​स्तरीय बैठक में हिस्सा लेते नारनौल की बेटी व लांबी अहीर की सरपंच
नारनौल। झुंझुनूं जिले के लांबी अहीर गांव की सरपंच और नारनौल की बेटी नीरू यादव ने केरल के कोच्चि में आयोजित ब्रिक्स महिला मत्रीस्तरीय बैठक-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ग्रामीण विकास, महिला नेतृत्व और पंचायत आधारित नवाचारों का मॉडल वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया। उनके मॉडल को विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने सराहा।
विज्ञापन

ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक-2026 में भारत सहित 11 देशों के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और नीति विशेषज्ञ शामिल हुए। नीरू यादव का चयन भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय तथा यूएन वीमेन इंडिया ने जमीनी महिला प्रतिनिधि के रूप में किया था। उन्होंने पंचायतों के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और स्थानीय नवाचारों के सफल अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

नीरू यादव की यह उपलब्धि एक छोटे से गांव से शुरू हुई उनकी प्रेरणादायक यात्रा का नया पड़ाव है। इससे पहले वर्ष 2023 में वह लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत की बालिका हॉकी टीम और विकास कार्यों को देश के सामने रखा। वर्ष 2024 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, न्यूयॉर्क में आयोजित 57वें जनसंख्या एवं विकास आयोग में भी भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच के रूप में नीरू यादव ने कई नवाचार शुरू किए हैं। हॉकी वाली सरपंच पहल के तहत बालिकाओं की हॉकी टीम का गठन कर उन्हें प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया।
बर्तन बैंक अभियान के जरिए सामाजिक आयोजनों में एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने का प्रयास किया गया जिसे राजस्थान सरकार ने वर्ष 2025-26 के बजट में पूरे राज्य में लागू करने की घोषणा की है। इसके अलावा नारी दिशा कार्यक्रम से महिलाओं को कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता और स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।
जबकि मेरा पेड़, मेरा दोस्त अभियान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रहा है। इस तरह से गांवों को विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed