{"_id":"56e45ca14f1c1b6e748b45a5","slug":"sanjay-chairman-of-the-board-of-trade","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय व्यापार मंडल के अध्यक्ष बनाए गए
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 12 Mar 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
तोड़ी भूख हड़ताल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर संजय कसौधन को विजयी घोषित किया गया। सचिव पद पर संजीत मद्देशिया को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी पदाधिकारियों ने नगर में जुलूस निकाला।
व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तीन पदों पर चुनाव किया गया। अध्यक्ष पद पर संजय कसौधन ने 251 मत प्राप्त कर विजय हासिल किया। निकटतम प्रत्याशी मनोज कश्यप को 119 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर हरबिस सिंह को 203 व अमरनाथ गुप्ता को 151 मत प्राप्त हुए। हरबिस सिंह को 52 मतों से विजयी घोषित किया गया।
विजयी प्रत्याशियों ने समर्थकों संग नगर में विजय जुलूस निकाला। जुलूस पुरानी सब्जी मंडी से निकल कर सिद्धार्थ तिराहा, बैंक रोड, सिविल लाइन, पीडब्लूडी आफिस तक गया। समर्थक नगाड़ा व ढोल पर थिरकते रहे। जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। इस दौरान अजय कसौधन, गंगा मद्देशिया, रवि शर्मा, गयासुद्दीन, मनोज कसौधन, मणिकांत, अमित कसौधन, पूरन, द्वारिका, सौरभ आदि मौजूद रहे।