{"_id":"56dde8094f1c1b1b278b45be","slug":"sangeet-som","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम ने कराया था दंगा, होनी चाहिए जेलः संगीत सोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम ने कराया था दंगा, होनी चाहिए जेलः संगीत सोम
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Tue, 08 Mar 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर दंगे के बाद कोर्ट में सरेंडर करने जाते विधायक संगीत सोम और सुरेश राणा।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना से भाजपा विधायक और मुजफ्फरनगर दंगे में जेल गए ठा. संगीत सोम ने कैबिनेट मंत्री आजम खां पर मुजफ्फरनगर दंगा कराने का आरोप लगाते हुए उन्हें जेल भेजने की मांग की है। प्रदेश सरकार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगते हुए कहा कि जस्टिस सहाय रिपोर्ट आने के बाद सरकार का सच सामने आ चुका है। ऐसे में इस पूरे मामले की अब सीबीआई जांच होना जरूरी है। भाजपा सरकार आने पर आजम खां को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
ठा. संगीत सोम ने आरोप लगाते हुए कहा कि दंगा पूरी तरह प्लांट कराया गया था। अधिकारी तो सरकार के नौकर हैं। सरकार के नुमाइंदे जैसा आदेश देेंगे, अधिकारी वैसा ही करेंगे। इसलिए मुजफ्फरनगर में जो कुछ हुआ उसके पीछे सरकार दोषी है। इसमें भी आजम खां ने यह दंगा पूरी तरह प्लांट कराया था। तभी तो स्टिंग ऑपरेशन को झूठा करार देने का पूरा षड्यंत्र रचा जा रहा है। मांग की कि आजम खां को दंगे का अपराधी बनाकर इसकी जांच होनी चाहिए और जेल भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जांच आयोग की रिपोर्ट सरकार के खिलाफ गयी है। यदि सरकार पाक साफ है तो सीबीआई जांच से दूर क्यों भाग रही है। हमें भी इस दंगे में सरकार ने आरोपी बनाया। जब हम नहीं डर रहे तो सरकार क्यों डर रही है। अब इस दंगे की सीबीआई जांच होनी चाहिए, ताकि सच जनता के सामने आ सके और दंगे के असली दोषी जेल जा सकें। संगीत सोम ने अपनी पीड़ा रखते हुए कहा कि तीन साल से वो और उनका परिवार पीड़ा झेल रहा है। दंगे का आरोपी बनाकर मुझे जेल भेजा गया। जहां जितनी मानसिक यातनाएं सरकारी तंत्र दे सकता था, उन्हें दी गयी। इन सबका हिसाब कौन देगा।
विज्ञापन