फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Salt would enter on rumor Case

नमक की अफवाह पर दर्ज होगा केस

Sun, 13 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Sun, 13 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Salt would enter on rumor Case
अफवाह के बाद पिपरीडीह बाजार से नमक खरीदता बालक।
नमक को लेकर अफवाहों के बाजार पर सख्ती बरतने के लिए पहले दिन से ही पुलिस प्रशासन एलर्ट हो गया। पुलिस अधीक्षक ने नमक की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि सबसे अधिक वाट्सअप, फेसबुक, सोशल मीडिया पर इस प्रकार की अफवाह फैल रही है। सभी को चेताया गया है। किसी भी व्यक्ति के सोशल साइट पर इस प्रकार की अफवाह फैलाई गई तो उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


जिले में हालांकि शनिवार की रात नमक को लेकर फैली अफवाह का असर रहा कि दूकानों पर लोग नमक है या नहीं है, कि जानकारी करने के लिए पहुंच गए। लेकिन कुछ देर बाद नाममात्र के लोगों तक ही सिमट के रह गई। इसके चलते इसे लेकर कहीं भी अफरातफरी या लाइन की स्थिति नहीं बन पाई। उधर शासन का निर्देश मिलते ही शुक्रवार की रात को ही पुलिस प्रशासन ने भी अफवाहबाजों पर नकेल कसने के साथ ही कहीं भी हो रही बिक्री को लेकर सभी को एलर्ट किया। इसके चलते यह अफवाह जिले के लोगों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई। 
विज्ञापन


पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार परदहां ब्लाक के दर्जनों गांवों और चट्टी चौराहों पर नमक का रेट बढ़ने की अफवाह फैली। इसका परिणाम रहा कि सुबह होते ही पिपरीडीह, रैकवारेडीह, भार, कहीनौर, बबुआपुर मंसङी,  ओंहाइच सहित कई गांवों में नमक के मूल्य बढ़ने की अफवाह फैल गई। इस दौरान किराने की दूकानों पर नमक के खरीदारों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपरीडीह बाजार में ग्रामीणों बोरी के हिसाब से नमक की खरीददारी शुरू की। इस दौरान खरगजेपुर गांव में नमक बीस से पचास रुपये प्रति किलो बिका। बाद में गांव वाले बाजार में आए तो नमक पुराने रेट पर उपलब्ध मिला। इस पर अफवाह पर विराम लग सका। अमिला संवाददाता के अनुसार नमक की खरीदारी को लेकर लोगों में शुक्रवार की रात हाहाकार मच गया। कई दुकानों पर भीड़ जमा हो गई। अफवाह के बावजूद कुछ लोग चार से पांच किलो नमक घर में रख कर स्टाक बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed