फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   sahabuddin's petition to delhi high court, pls let me out from this seclusion

बाहुबली शहाबुद्दीन कोर्ट से गिड़गिड़ाया, मुझे एकांतवस से बाहर निकालो

Wed, 21 Mar 2018 09:06 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
sahabuddin's petition to delhi high court, pls let me out from  this seclusion
फाइल फोटो: शहाबुद्दीन

दिल्ली हाईकोर्ट ने राजद के विवादित नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन की याचिका पर सीबीआई व तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। शहाबुद्दीन ने याचिका दायर कर कहा कि वह फरवरी 2017 से उसे एकांत कारावास में रखा जा रहा है और यह उसके कानूनी अधिकार का उल्लंघन है। इसलिये उसे एकांत कारावास से बाहर निकलवाया जाये।

विज्ञापन

 
जस्टिस विपिन सांघी व जस्टिस पीएस तेजी की खंडपीठ ने ने शहाबुद्दीन की याचिका पर नोटिस जारी अगली तारीख पर शहाबुद्दीन को पेश करने का निर्देश दिया है। वह फिलहाल तिहाड़ की जेल नंबर दो में बंद है। कोर्ट ने उसकी उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के लिये 27 अप्रैल की तारीख तय की गई है। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने 45 अपराधिक मामलो में आरोपी शहाबुद्दीन को बिहार की सिवान जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल भेजने का निर्देश 15 फरवरी 2017 को दिया था। कोर्ट ने कहा था कि किसी को भी मुकदमे की सुनवाई को प्रभावित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसे 19 फरवरी 2017 को तिहाड़ जेल शिफ्ट कर दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्देश पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन व चंद्रकेश्वर प्रसाद की याचिकाओं पर सुनवाई के बाद दिया था। 


हाईकोर्ट केसमक्ष याचिका दायर कर रूद्रो चैटर्जी ने कहा कि शहाबुद्दीन को बिना अदालती आदेश के एकांत कारावास में रखा जा रहा है। जहां पर उसे रखा गया है वहां पर बाहर से रोशनी नहीं आती साफ सफाई नहीं है। इसके अलावा किसी भी कैदी को लगातार 14 दिनों तक व कुल मिलाकर तीन माह से ज्यादा एकांत कारावास में नहीं रखा जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed