फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Sachin Pilot leadership will effected Rajasthan Congress victory says lalchand kataria

पायलट को नेतृत्व सौंपा तो राजस्थान में जीती हुई बाजी हार जाएगी कांग्रेस: कटारिया

Fri, 27 Jul 2018 09:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर 
ब्यूरो, अमर उजाला, जयपुर  Updated Fri, 27 Jul 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
Sachin Pilot leadership will effected Rajasthan Congress victory says lalchand kataria

राजस्थान में नजदीक आ रहे विधानसभा चुनाव के बीच चुनाव में नेतृत्व सौंपने को लेकर कांग्रेस में घमासान तेज हो गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री लालचंद कटारिया ने उदयपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट को नेतृत्व सौंपा गया तो यहां जीती-जिताई बाजी को कांग्रेस हार जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रीय महासचिव व दो बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को नेतृत्व सौंपने की मांग कर डाली। इस दौरान कटारिया के बयान से नाराज राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि ऐसी बातें करने वाले पार्टी को धोखा दे रहे हैं, यह गद्दारी है। पांडे ने कटारिया के खिलाफ कार्यवाही के भी संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


राजस्थान में दो खेमों में बंटी कांग्रेस को अपने ही नेताओं से चुनौती मिलने लगी है। फिलहाल सचिन पायलट ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं। पायलट की गैर मौजूदगी में उदयपुर में लालचंद कटारिया ने कहा कि कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर कार्यकर्ता असमंजस में हैं और जनता के सामने भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने गहलोत को उपयुक्त बताया और कहा कि गहलोत के नेतृत्व में चुनाव होने चाहिए। कटारिया के इस बयान से पायलट खेमे में असंतोष है। इस बीच प्रदेश प्रभारी ने कहा कि बड़े नेताओं के इस तरह के बयान गैर जिम्मेदाराना हैं। जो भी इस तरह के बयान देगा उस पर पार्टी कार्यवाही करेगी। पार्टी में सभी नेता एक होकर चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed