फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ruckus in board meeting

25 करोड़ पर बात शुरू होते ही भिड़े सभासद, सफाई कर्मियों ने घेरी कोतवाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
25 करोड़ पर बात शुरू होते ही भिड़े सभासद, सफाई कर्मियों ने घेरी कोतवाली
विज्ञापन

खुर्जा। नगरपालिका बोर्ड मीटिंग में जैसे ही अधिशासी अधिकारी ने 25 करोड़ रुपये केे विकास कार्यों के प्रस्तावों पर बात शुरू की तो सदन में सभासद आपस मेें भिड़ गए। आरोप-प्रत्यारोप से शुरू हुई बात गाली-गलौज और एक दूसरे को देख लेने की धमकियों तक पहुंच गई। सभासद बैठक का बहिष्कार कर बाहर निकल आए जहां चेयरपसर्न पति और सभासदों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। उधर सफाई कर्मियों ने सभासदों पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगाते कोतवाली का घेराव किया और अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया।
बृहस्पतिवार को चेयरपर्सन परवीन फड्डा की अध्यक्षता में नगरपालिका के जलकल कंपाउंड में बोर्ड बैठक शुरू हुई। अधिशासी अधिकारी जेके आनंद ने जैसे ही एजेंडा पढ़ना शुरू किया तो चेयरपर्सन और सभासदों के बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद हंगामा तेज हो गया। कुछ ही देर में सभी सभासद बाहर आ गए जहां चेयरपर्सन पति हाजी रफीक फड्डा और सभासदों के बीच तीखी बहस हो गई। सभासदों का आरोप है कि चेयरपर्सन पति ने उनसे अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। वहीं चेयरपर्सन पति रफीक फड्डा का आरोप है कि उनके साथ भी सभासदों ने गाली गलौज की और गोली मारने की धमकी दी गई। इसके बाद वार्ड 25 की सभासद अमीना बेगम के साथ अन्य सभासदों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। हंगामे के चलते बोर्ड बैठक स्थगित कर दी गई। वहीं हंगामे का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें सभासद और चेयरपर्सन पति एक दूसरे को गाली-गलौज देते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल का एलान
सभासदों ने नगरपालिका चेयरपर्सन पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कुछ देर बाद काफी संख्या में नगरपालिका सफाई कर्मी कोतवाली नगर पहुंच गए। कोतवाली का घेराव करते हुए उन्होंने आरोप लगाय कि बोर्ड बैठक के दौरान हंगामे के बाद कुछ सभासदों ने उनसे अभद्रता की और जातिसूचक शब्द भी कहे। आरोप है कि इस दौरान कुछ सभासदों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। इसके बाद सफाई कर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। सफाई कर्मियों ने पुलिस को तहरीर देने के साथ-साथ डीएम, एसएसपी, एसडीएम और सीओ के को उसकी प्रतिलिपि भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था एजेंडा:
पेयजल व्यवस्था : 80 लाख
सफाई व्यवस्था : 1.83 करोड़
नगर विकास के लिए 14.68 करोड़
प्रकाश व्यवस्था के लिए 35 लाख
सीसीटीवी कैमरे के लिए तीन लाख
सभासदों ने किया हंगामा
बोर्ड बैठक के दौरान सबसे पहले सभासदों ने ही हंगामा किया था। बाहर निकलने पर सभासदों ने मुझसे अभद्रता शुरू की थी। इसके बाद मुझसे भी अभद्रता हुई होगी। मैने किसी को जान से मारने की धमकी नहीं दी। कुछ सभासदों ने मुझे ही जान से मारने की धमकी दी है। उनसे मुझे जान का खतरा है। इसके लिए सुरक्षा दिलाने की मांग कर रहा हूं।
हाजी रफीक फड्डा, चेयरपर्सन पति
बैठक के दौरान सभासदों ने जमकर अभद्रता की। बाहर निकलकर मेरे पति से पहले गालीगलौज की। कुछ सभासदों ने गोली मारने की धमकी भी दी। मेरे पति पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। - परवीन बेगम नगर पालिका चेयरपर्सन

बैठक स्थगित, नई तारीख जल्द
बोर्ड बैठक के दौरान हंगामा हो गया था। इसके बाद बैठक को स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड बैठक की आगामी तिथि को जल्दी बताया जाएगा। -जेके आनंद, ईओ नगरपालिका
बोले सभासद
पूर्व चेयरमैन ने की अभद्रता
बैठक के बाहर मौजूद पूर्व चेयरमैन ने सभी सभासदों के साथ अभद्रता की। इसे लेकर सभी सभासदों में रोष व्याप्त है
रसिक गुप्ता, सभासद
गाली-गलौज की वीडियो भी वायरल
चेयरपर्सन पति ने खुले आम सभासदों के साथ गाली गलौज की। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जाएगी।
नरेन्द्र सिंह नीटू, सभासद
चेयरपर्सन पर हो कार्रवाई
पूरे मामले में शासन को अवगत करवाया जाएगा, चेयरपर्सन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी
राजीव सोलंकी, नामित सभासद
थाने में दी है तहरीर
इस मामले में कोतवाली में जाकर चेयरपर्सन पति के खिलाफ तहरीर दी गई है। साथ प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है
चैतन्य शर्मा, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed