फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Robbed of 15 lacin finance office

छह बदमाश, पांच मिनट और 15 लाख की डकैती

Sat, 10 Sep 2016 12:03 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Sat, 10 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Robbed of 15 lacin finance office
robbery - फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू के सामने मंगलपांडे नगर में शुक्रवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने करीब पांच मिनट में फाइनेंस कंपनी में 15 लाख का डाका डाल दिया। बदमाशों ने ऑफिस में घुसते ही फायरिंग कर दहशत फैला दी और स्टाफ को बंधक बना लिया। सीसीटीवी कैमरे में छह बदमाश कैद होना सामने आए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल थानाक्षेत्र अंतर्गत मंगल पांडे नगर में उज्ज्वल जीवन फाइनेंस कंपनी का ऑफिस है। सामने ही चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी है तो बगल में कोटक बैंक की ब्रांच है। शुक्रवार दोपहर करीब 2:20 बजे हथियार से लैस तीन बदमाश फाइनेंस ऑफिस में पहुंचे। जबकि तीन हथियारबंद बदमाश ऑफिस के बाहर ही निगरानी करते रहे। अंदर घुसने वालों में एक बदमाश ने कैशियर धर्मराज की कनपटी पर पिस्टल तान दी और दूसरे बदमाश ने ऑफिस में बैठे डिस्ट्रीब्यूटर मैनेजर अमित कुमार, एरिया मैनेजर सर्वेश प्रताप सिंह और एक ग्राहक को केबिन में बंधक बना लिया। जबकि तीसरे बदमाश ने तिजोरी से करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। 
विज्ञापन

Robbed of 15 lacin finance office
robbery - फोटो : अमर उजाला
कोई हिला तो गोली मार देंगे
बदमाशों ने धमकी दी कि अगर कोई अपनी जगह से हिला या शोर मचाने की कोशिश की तो गोली मार देंगे। एक बदमाश पहले गोली चला चुका था। मौत को सामने देखकर किसी की हिम्मत बदमाशों से भिड़ने की नहीं हुई। बदमाश आसानी से लूटपाट करके चले गए। स्टाफ में दहशत फैलाने के लिए एक बदमाश ने ऑफिस में फायरिंग भी की। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। करीब पांच मिनट में तीनों बदमाश वारदात को अंजाम देकर अपने साथियों के साथ फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने फाइनेंस ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों से वारदात के बारे में जानकारी लेनी शुरू की।
फाइनेंस ऑफिस दूसरी मंजिल पर है। ऑफिस में न तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और न ही कोई सिक्योरिटी गार्ड लगा रखा था। जिस पर पुलिस ने ऑफिस के कर्मचारियों को हड़काया भी। जांच पड़ताल में फाइनेंस ऑफिस के पास एक सीसीटीवी कैमरा लगा मिला। जिसमें छह बदमाश भागते नजर आए हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने बताया क‌ि फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने करीब 15 लाख रुपये कैश लुटना बताया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है। मेडिकल पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम को खुलासे के लिए लगाया गया है।

Robbed of 15 lacin finance office
robbery - फोटो : अमर उजाला
सब जानते थे बदमाश
बदमाशों को पहले से जानकारी थी कि ऑफिस में न तो कैमरे लगे हैं और न ही कोई गार्ड है। बदमाश सीधे कैशियर के पास पहुंचे। उन्हें पहले से जानकारी थी कि ऑफिस में मोटा कैश रखा है।
तीन बदमाश उज्ज्वल जीवन फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में घुसे। एक बदमाश ने गाली देते फायर किया तो दो बदमाशों ने एक पल में ऑफिस पर कब्जा कर लिया। पांच मिनट में तीनों बदमाश 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। जबकि ऑफिस कर्मियों समेत 20 लोग वहां पर मौजूद थे। बदमाश के हाथों में तमंचे व पिस्टल थी, जिसे देखते ही किसी ने हिम्मत तक नहीं की। 
बदमाशों ने सटीक रैकी के बाद वारदात की। लंच टाइम के बाद चारों तरफ चहल-पहल थी। ऑफिस के सामने लोगों की आवाजाही थी। इसी दौरान पैदल ही छह बदमाश ऑफिस के सामने पहुंचे। तीन बदमाश सड़क पर खड़े होकर निगरानी करने लगे जबकि तीन ऑफिस में घुस गए। इस दौरान ऑफिस में आठ महिला ग्राहक और दो पुरुष मौजूद थे। जबकि ऑफिस के करीब 10 कर्मचारी थे। 
बदमाश के फायर करते ही उसके साथियों ने ऑफिस में मौजूद सभी लोगों को बंधक बना लिया। एक बदमाश कैशियर धर्मराज को साथ लेकर ऑफिस खंगालने लगा। बदमाश ने तिजोरी और केबिन में रखा कैश लूटा। दो महिला ग्राहकों से भी पैसा छीनना बताया गया।
कोई कर्मचारी तो शामिल नहीं
पुलिस को अंदेशा है कि वारदात में फाइनेंस कंपनी का कोई पुराना कर्मचारी भी शामिल हो सकता है। जो बाहर निगरानी में रहा होगा। पुलिस ने ऑफिस के पुराने कर्मचारी या फिर नौकरी छोड़कर जा चुके ऐसे सभी कर्मचारियों का रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस का कहना है कि बगैर किसी शह के इतनी बड़ी वारदात नहीं हो सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed