फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Roads turned into a series of potholes; increased risk of accidents.

गड्ढों में तब्दील सड़कें, हादसों का बढ़ा खतरा

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 09 Aug 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Roads turned into a series of potholes; increased risk of accidents.
09jjrp12- तीन मूर्ति चौक के अगले चौक पर गहरे गड्ढों से बचकर निकलता ट्रैक्टर-ट्राली चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जिले में मानसून की गतिविधियां रुक-रुककर जारी हैं। इसके कारण शहर की सड़कों की हालत बहुत खराब हो गई है। सड़कों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं और रोड़ियां बिखर चुकी हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
शहर का कोई भी मार्ग ऐसा नहीं है, जहां सड़कें टूटी न हों या गड्ढे न हों। पुरानी तहसील रोड, बीकानेर चौक से इनेलो कार्यालय, बीकानेर चौक से आंबेडकर चौक के बीच के मार्ग प्रभावित हैं। सांपला रोड बाईपास, यादव धर्मशाला के पास और तीन मूर्ति चौक से राव तुलाराम चौक तक भी सड़कें खराब हैं। कच्चा बादली रोड सहित कई अन्य मार्गों पर भी यही स्थिति है। दो मार्गों को जोड़ने वाले जंक्शनों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। इन जंक्शनों में गहरे गड्ढे बने हुए हैं। वाहन चालकों को अपने वाहन बहुत आराम से निकालने पड़ते हैं। जरा सी लापरवाही से वाहन को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन

बारिश के समय सड़कों की स्थिति और बिगड़ जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण वे दिखाई नहीं देते हैं। इससे वाहन चालकों को अचानक झटका लगता है और वाहनों को नुकसान होता है। इन गड्ढों के कारण अब हादसे भी होने लगे हैं। गहरे गड्ढों से निकलते समय कई बार वाहन फंस जाते हैं और ई रिक्शा पलट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों रामकुमार, दिनेश और सुंदर सिंह ने प्रशासन से मांग की है। उन्होंने कहा कि इन गड्ढों को तुरंत भरवाया जाए ताकि हादसों को रोका जा सके। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के कनिष्ठ अभियंता सतीश कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल बारिश का मौसम चल रहा है। बारिश बंद होने के बाद ही गड्ढों को भरा जा सकता है, क्योंकि अभी भरने पर उनके दोबारा खराब होने की संभावना रहती है।

09jjrp12- तीन मूर्ति चौक के अगले चौक पर गहरे गड्ढों से बचकर निकलता ट्रैक्टर-ट्राली चालक। संवाद

09jjrp12- तीन मूर्ति चौक के अगले चौक पर गहरे गड्ढों से बचकर निकलता ट्रैक्टर-ट्राली चालक। संवाद

09jjrp12- तीन मूर्ति चौक के अगले चौक पर गहरे गड्ढों से बचकर निकलता ट्रैक्टर-ट्राली चालक। संवाद

09jjrp12- तीन मूर्ति चौक के अगले चौक पर गहरे गड्ढों से बचकर निकलता ट्रैक्टर-ट्राली चालक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed