फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rajasthan Election Congress candidate Draupadi Koli filed nomination from Ajmer South seat

Rajasthan Election: अजमेर दक्षिण सीट से कांग्रेस प्रत्याशी द्रौपदी कोली ने भरा पर्चा,जीत को लेकर दिखीं आश्वस्त

Sat, 04 Nov 2023 02:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 04 Nov 2023 02:33 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: अजमेर जिले में अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी द्रौपदी कोली ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान वे अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आईं। ऐसे में उनक हजारों समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन
Rajasthan Election Congress candidate Draupadi Koli filed nomination from Ajmer South seat
कांग्रेस प्रत्याशी द्रौपदी कोली ने पर्चा दाखिल किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर दक्षिण से कांग्रेस की प्रत्याशी द्रौपदी कोली ने शनिवार को शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया और अपनी जीत का दावा किया। शनिवार को ढोल धमाकों की थाप पर हजारों समर्थकों के साथ पहुंचीं द्रौपदी कोली ने जिला कलेक्ट्रेट में रिटर्निंग ऑफिसर शिवाक्षी खांडल के समक्ष पर्चा दाखिल किया।

विज्ञापन


रैली के साथ पहुंची द्रौपदी कोली के साथ हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में द्रौपदी कोली ने कहा कि कांग्रेस में एकजुटता है और जिस तरीके से पार्टी ने मुझ पर भरोसा करके मैदान में उतारा है, जनता उन्हें जीत दिलाएगी और अजमेर दक्षिणा कांग्रेस की जीत होगी। वहीं, पिछले दो बार से विधायक प्रत्याशी रहे हेमंत भाटी के निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात को लेकर उन्होंने कहा कि वह मेरे बड़े भाई हैं और वह कल भी मेरे साथ थे, आज मेरे साथ और आने वाले समय में वह मेरे साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन


आपको बता दें कि अजमेर की दक्षिण विधानसभा सीट से द्रौपदी कोली के सामने भाजपा की चार बार से विधायक रही अनीता भदेल हैं, जिनको पार्टी ने लगातार पांचवी बार मौका देकर मैदान में उतारा है। इस पर कांग्रेस ने कोली समाज के वोट बैंक को देखते हुए सेवादल की पदाधिकारी व अजमेर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली को उनके सामने मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन भरने आई द्रौपदी कोली के साथ कांग्रेसी नेता राजकुमार जयपाल, शहर अध्यक्ष विजय जैन, महिला कांग्रेस की शहर जिला अध्यक्ष हितेश्वरी टाक, पार्षद बीना टाक, लक्ष्मी बुंदेल, अमोलक सिंह छाबड़ा, रश्मि हिंगोरानी, देशराज मेहरा सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed