फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Rajasthan Asembly Election: Gulabchand Kataria controversial statement

राजस्थान चुनाव: आप मेरा साथ दें तो मैं कांग्रेस की जड़ों में तेजाब डाल दूंगा-कटारिया

Tue, 13 Nov 2018 01:36 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan Asembly Election: Gulabchand Kataria controversial statement
गुलाबचंद कटारिया के 'बिगड़े बोल'

अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाबचंद कटारिया एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। भाजपा की तरफ से उदयपुर शहर सीट से टिकट मिलने के बाद कटारिया जोश में आ गए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कटारिया ने कहा कि राहुल गांधी बड़ी औलाद है वह क्या चमत्कार करेंगे। उनकी पार्टी 55 साल में कोई काम नहीं कर पाई और अब जनता को कहते हैं कि हम यह कर देंगे हम वह कर देंगे।

विज्ञापन


गुलाबचंद कटारिया के तीखे स्वर यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अगर आप लोग मेरा साथ दें तो मैं कांग्रेस की जड़ों में तेजाब डाल दूंगा। कटारिया ने कहा कि जिन लोगों को कांग्रेस का जोश चढ़ा हुआ है वो इसे उतार दें, अगर राजनीति करनी है तो अखाड़े में आओ लेकिन ईमानदारी से अपना दम लगाकर लड़ाई लड़ो ना कि बेईमानी और प्रचार की लड़ाई में खुद को आगे बढ़ाकर। 
विज्ञापन


आपको बता दें, इससे पहले कटारिया ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं को देशद्रोही करार दिया था तो, वहीं उनकी तुलना सांप और नेवले से भी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed